गिद्धौर (जमुई): गिद्धौर प्रखंड के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत स्थित चन्द्रशेखर नगर मैदान में आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ एवं धार्मिक महोत्सव के आठवें दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
यज्ञ स्थल पर आयोजित धार्मिक सभा में आचार्य मोहन शरण पांडे ने अपने ओजस्वी प्रवचन के माध्यम से सनातन धर्म, संस्कार और मानव जीवन में धर्म की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके प्रवचन को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से पधारीं प्रसिद्ध कथा वाचिका मधु भारती को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार की शेरनी के नाम से चर्चित खुशबू पांडे ने कथा वाचिका मधु भारती को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया और धार्मिक कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
धार्मिक आयोजन में कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख शंभू केशरी मौजूद रहे। वहीं गिद्धौर के वर्तमान प्रमुख पंकज यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
मंच पर समाजसेवी भावानंद जी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने उद्बोधन में धर्म, संस्कृति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को संस्कारित और एकजुट बनाने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को अपनाने की अपील की।
महारुद्र यज्ञ के आठवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे। भक्तों ने कथा श्रवण, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जयघोष से यज्ञ स्थल गूंजता रहा।
आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..
Ground Report by: Tarkeshwar Kumar Nirala
Edited and Written by : Chandan Patel.

बैडमिंटन स्टार Jwala Gutta ने 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर पेश की इंसानियत की मिसाल.. भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी Jwala Gutta इन दिनों

वट सावित्री व्रत क्या है, यह व्रत कब मनाया जाता है और इसके पीछे की कहानी क्या है?.. वट सावित्री व्रत क्या है? वट सावित्री

बस, ट्रैन और सिग्नल पर किन्नरों द्वारा पैसे मांगना यात्रियों के साथ बुरा व्यवहार करना, क्या कहता है भारतीय कानून.. बस, ट्रेन और रेड लाइट

1 अप्रैल 2026 से क्या-क्या बदलने वाला है? – हर साल 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष (Financial Year) की शुरुआत होती है, और इसके

केंद्रीय बजट 2026-27: आसान और सरल भाषा में छोटी- मगर मोटी बातें — इस बजट से किसको फायदा और किसे नुकसान हो सकता है –

Union Budget 2026-27: इस बार बजट में क्या रहेगा खास? – जाने.. Union Budget 2026 : यहाँ 2026-27 के भारत के केंद्रीय बजट (Union Budget

चेन्नई | स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-10 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले गए मुकाबले में

आचार्य मोहन शरण पांडे के प्रवचन ने दिया धर्म और संस्कृति का संदेश गिद्धौर (जमुई): गिद्धौर प्रखंड के

खैरा (जमुई): प्रखंड क्षेत्र के +2 उच्च विद्यालय, चुआँ में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (Parent-Teacher Meeting) का आयोजन

झाझा (जमुई)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झाझा में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी के कारण विशेष शिशु

गिद्धौर/जमुई: बिहार की राजनीति में जमुई जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब झाझा विधानसभा क्षेत्र

भ्रष्टाचार विरोध आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी (AAP) आज अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट से जूझ रही

Bihar CM Oath Live Updates: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में आज से नए

PM Kisan: अगर एक ही खतौनी में 4 भाइयों के नाम हैं, तो क्या सभी को मिलेंगे अलग-अलग

Train Ticket Rules: बिना टिकट ट्रेन में चढ़ गए हैं तो आप घबराएं नहीं, रेलवे का ये नियम

अब आधार में नाम और पता बदलना हुआ आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, देखें

वट सावित्री व्रत क्या है, यह व्रत कब मनाया जाता है और इसके पीछे की कहानी क्या है?..

उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं

देश मना रहा है आज महावीर जयंती.. Mahavir Jayanti: आज पूरे भारत में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के

Year Ender 2025: 2025 की टॉप 10 भारतीय फिल्में (वर्ल्डवाइड कलेक्शन के अनुसार) – तोड कमाई के सारे

नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा मुम्बई — बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मृत्यु की खबर ने पूरे

SSC CGL 2025 Postponed: चयन परीक्षा चरण 13 परीक्षा में कुप्रबंधन के बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन का

Bihar Home Guard 2025: बिहार में 15000 होम गार्ड पदों पर भर्ती पर आवेदन शुरू हो गए हैं.

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 32,438 पदों पर होगी बहाली.. RRB Group