जमुई/चकाई। कर्मा पूजा की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र की कियाजोरी पंचायत के पेसरहा गांव की 8 वर्षीय बच्ची सीमा कुमारी बालू लेने के दौरान गहरे और दलदली पानी में फंसकर डूब गई। बच्ची अपनी सहेलियों के साथ चकाई के बलिया डाबर बालू घाट पर गई थी।
हादसे के बाद बच्ची की सहेलियों ने दुपट्टे के सहारे उसे खींचकर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे उसे बचा नहीं सकीं। घटना की खबर गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और नदी में उतरकर बच्ची की लगातार तलाश शुरू कर दी।
कर्मा पूजा के लिए बालू लेने गई थी बच्ची
बताया जाता है कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सीमा कुमारी अपनी सहेलियों के साथ कर्मा पूजा के लिए बालू लेने नदी गई थी। इसी दौरान वह घाट के एक गहरे और दलदली हिस्से में फंस गई और पानी में डूब गई।
बच्ची को डूबता देखकर उसके साथ मौजूद सहेलियों ने दुपट्टे की मदद से उसे खींचने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और दलदली स्थिति के कारण प्रयास सफल नहीं हो सका। 6-7 घंटे बाद बच्ची मिली।
ग्रामीणों ने नदी में उतरकर शुरू की बच्ची की तलाश
वही,घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। वही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से नदी में बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी।
काफी प्रयास के बावजूद कई घंटे तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका। छह घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सीमा का शव बरामद नहीं हो सका था। ग्रामीणों और प्रशासन की ओर से खोजबीन जारी रही।
थानाध्यक्ष और सीओ पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलने पर चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, अंचलाधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई, ताकि बच्ची की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा सके।
बालू उठाव के बाद बने गड्ढों पर ग्रामीणों का सवाल
हादसे के बाद ग्रामीणों में बालू घाट को लेकर आक्रोश है। बच्ची के पिता तारिणी साव ने आरोप लगाया कि कर्मा पूजा के लिए उनकी बेटी गांव की अन्य बच्चियों के साथ नदी गई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि बालू उठाव के कारण घाट पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर गया है। इसी वजह से बच्ची हादसे का शिकार हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि घाट पर बने गहरे गड्ढों और दलदली हिस्सों की स्थिति पहले से स्पष्ट होती या वहां सुरक्षा के इंतजाम होते, तो शायद इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। ग्रामीणों ने बालू घाट की स्थिति की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बच्ची की तलाश जारी, गांव में मातम
सीमा के डूबने की खबर के बाद से पेसरहा गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण बच्ची के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
फिलहाल प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सीमा कुमारी की तलाश जारी है। शव बरामद होने और घटना की पूरी स्थिति सामने आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
बालू घाटों पर खनन के बाद बने गहरे गड्ढों और वहां मौजूद सुरक्षा व्यवस्था की जांच जरूरी
कर्मा पूजा के लिए बालू लेने गई एक मासूम बच्ची का इस तरह नदी में डूब जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। खासकर बालू घाटों पर खनन के बाद बने गहरे गड्ढों और वहां मौजूद सुरक्षा व्यवस्था की जांच जरूरी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस घटना के बाद घाट की स्थिति और बालू उठाव से जुड़े आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।
AVN NEWS | आपकी खबर, आपकी आवाज
www.avnnews.in
Written & Edit by : Chandan Patel

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।
बिहार की बाढ़ पर देश से सवाल: आपदा कहीं भी हो तो मदद के लिए हाथ उठते हैं, बिहार के लिए क्यों नहीं?
जमुई के निजी स्कूल हॉस्टल में छात्रा के गंभीर आरोप, डायरेक्टर को पूछताछ के लिए थाने ले गई पुलिस
BRICS 2026: दिल्ली से दुनिया को बड़ा संदेश, आतंकवाद से लेकर UNSC सुधार तक 5 बड़े फैसले
सहरसा में मिड डे मील की खबर करने गए पत्रकार से मारपीट का आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश
BRICS Summit 2026: दूसरे दिन भी जारी रहेगी कूटनीति, PM मोदी की कई देशों के नेताओं से अहम बैठकें
झाझा के धमना पंचायत को मिली बड़ी सौगात, मंत्री दीपक प्रकाश ने किया पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन
गिद्धौर में NH-333 की बदहाली: गड्ढों में तब्दील सड़क, बारिश के बाद तालाब बना मुख्य मार्ग
खैरा में बारिश का कहर: ग्रामीण सड़क की पुलिया ध्वस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा
BRICS Summit 2026: 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जानें पूरा रूट प्लान..
जमुई में स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 6 बच्चे घायल; चालक की हालत गंभीर
झाझा रेल थाना में ड्यूटी को लेकर बवाल, महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों में मारपीट; 7 घायल
निजी जमीन पर पंचायत सरकार भवन निर्माण मामले में हाईकोर्ट सख्त, जमीन मापी का आदेश
जमुई में पहली महिला IPS ने संभाला SDPO का पद, दीप्ति मोनाली के सामने अपराध नियंत्रण की बड़ी चुनौती
