नई दिल्ली। अभी दुनिया की निगाहें एक बार फिर से दिल्ली पर टिकी हैं। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और बेहद ही अहम दिन है। भारत मंडपम में BRICS के साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों का जमावड़ा होगा। वैश्विक विकास, आर्थिक सहयोग, नवाचार, स्थिरता और बदलती विश्व व्यवस्था जैसे बड़े मुद्दों पर दुनिया के शीर्ष नेता अपने विचार रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं। इनमें कजाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, बुरुंडी, नाइजीरिया और युगांडा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात शामिल है। ऐसे में BRICS सम्मेलन का दूसरा दिन भारत की कूटनीतिक सक्रियता के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुबह 10 बजे के आसपास भारत मंडपम पहुंचेंगे नेता

BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह करीब 9:55 बजे भारत मंडपम के लेवल-2 पर BRICS पार्टनर देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के नेताओं एवं मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा।

इसके बाद सभी प्रमुख नेताओं की फैमिली फोटो होगी। यह तस्वीर BRICS के मंच पर भारत की मेजबानी और समूह के विस्तारित स्वरूप की एक महत्वपूर्ण झलक पेश करेगी।

10:50 बजे शुरू होगा समिट का ओपन सेशन

सुबह 10:50 बजे भारत मंडपम के समिट हॉल, लेवल-2 में शिखर सम्मेलन का ओपन सेशन आयोजित होगा।

इस सत्र का मुख्य विषय है : 

“Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth”

यानी लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के जरिए समावेशी वैश्विक विकास का भविष्य तैयार करना।

इस दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, विकास, तकनीक, सहयोग, स्थिरता और बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों पर नेताओं के विचार सामने आने की उम्मीद है।

पीएम नरेंद्र मोदी की नेताओं के साथ अहम एक द्विपक्षीय बैठकें

BRICS सम्मेलन के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी की कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें प्रस्तावित हैं।

दोपहर 2:30 बजे  – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी की दोपहर 2:30 बजे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ बैठक होगी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

दोपहर 3 बजे – फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

इसके बाद 3:00 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक होगी। भारत और फिलीपींस के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत अहम एक हो सकती है।

दोपहर 3:30 बजे – मिस्र के राष्ट्रपति से मुलाकात

3:30 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक प्रस्तावित है। भारत-मिस्र संबंधों और व्यापक क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा इस बैठक का प्रमुख हिस्सा हो सकती है।

शाम 4:10 बजे – दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से मुलाकात

BRICS के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामाफोसा के साथ होगी। यह बैठक शाम 4:10 बजे प्रस्तावित है।

शाम 4:40 बजे –  बुरुंडी के राष्ट्रपति से बैठक

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये के साथ शाम 4:40 बजे बैठक होगी।

शाम 5:10 बजे –  नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति से मुलाकात

शाम 5:10 बजे नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक प्रस्तावित है।

शाम 5:40 बजे –  युगांडा की उपराष्ट्रपति से बैठक

दिन की प्रमुख द्विपक्षीय बैठकों में अंतिम मुलाकात युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ शाम 5:40 बजे होगी।

पहले दिन मोदी की सक्रिय कूटनीति ने खींचा ध्यान

BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय कूटनीति देखने को मिली है। कई बड़े नेताओं के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत हुई है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी भारत-चीन संबंधों और सीमा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई, जबकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रणनीतिक साझेदारी, व्यापार और द्विपक्षीय सहयोग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

इन मुलाकातों ने BRICS मंच से इतर भारत के प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ संबंधों को लेकर भी संदेश दिया है।

गाला डिनर में दिखी भारतीय संस्कृति की एक झलक

शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित गाला डिनर भी खास आकर्षण का केंद्र रहा। भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत की झलक मेहमान नेताओं के सामने पेश की गई।

इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का गीत गाकर माहौल को और खास बना दिया। कूटनीति के बीच संगीत और संस्कृति का यह रंग नेताओं के बीच सहज और मैत्रीपूर्ण माहौल का प्रतीक बना।

नई दिल्ली घोषणा-पत्र बना पहले दिन की बड़ी उपलब्धि

BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणा-पत्र को महत्वपूर्ण उपलब्धियों में गिना जा रहा है। घोषणा-पत्र में आतंकवाद, वैश्विक संघर्ष, व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर BRICS देशों का साझा रुख सामने आया है।

ऐसे समय में जब दुनिया कई तरह के भू-राजनीतिक और आर्थिक तनावों से गुजर रही है, BRICS का साझा रुख वैश्विक कूटनीति में महत्वपूर्ण संदेश देने वाला माना जा रहा है।

भारत की मेजबानी और पीएम मोदी की कूटनीति पर दुनिया की नजर

इस पूरे सम्मेलन में भारत की मेजबानी का अंदाज भी चर्चा में रहा। भारत मंडपम पहुंचने वाले राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

नेताओं से हाथ मिलाना, तस्वीरें खिंचवाना और उसके बाद अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकों में बातचीत करना—पूरे आयोजन में भारत की सक्रिय कूटनीतिक भूमिका साफ दिखाई दी।

BRICS के दूसरे दिन अब नजर इस बात पर रहेगी कि वैश्विक विकास, आर्थिक सहयोग, नवाचार और सतत विकास को लेकर दुनिया के बड़े नेता क्या संदेश देते हैं और प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठकों से भारत के लिए कौन से नए सहयोग के रास्ते खुलते हैं।

BRICS Summit 2026 का दूसरा दिन इसलिए सिर्फ बैठकों का दिन नहीं, बल्कि बदलती वैश्विक व्यवस्था में भारत की कूटनीतिक भूमिका और प्राथमिकताओं को दुनिया के सामने रखने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।

AVN NEWS | आपकी खबर, आपकी आवाज
www.avnnews.in

Written & Edit by : Chandan Patel

BRICS
ख़बर वही, जो है सही, आपकी खबर, आपकी आवाज

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

झाझा के धमना पंचायत को मिली बड़ी सौगात, मंत्री दीपक प्रकाश ने किया पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन

पंचायत योजनाओं की गुणवत्ता पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं शत-प्रतिशत संतुष्ट नहीं’

खैरा में बारिश का कहर: नवीन प्राथमिक विद्यालय खैरा गढ़ में घुटनों तक पानी, दूसरे भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद 15 दिन से पेशाब नहीं रुका, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप; झाझा मैक्स हॉस्पिटल में हंगामा

गिद्धौर में NH-333 की बदहाली: गड्ढों में तब्दील सड़क, बारिश के बाद तालाब बना मुख्य मार्ग

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: SBI, PNB समेत बैंक लगातार 3 दिन बंद, आज हड़ताल; 5-डे बैंकिंग को लेकर बड़ा ऐलान

दलित-महादलित वर्गीकरण पर जमुई सांसद अरुण भारती का जीतन राम मांझी पर बड़ा हमला, पूछा- 2007 का फैसला सही था तो आज बदलाव क्यों?

लक्ष्मीपुर CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, लचर व्यवस्था देख भड़के जमुई डीएम; डॉक्टर-कर्मियों की गैरहाजिरी पर सख्ती

खैरा में बारिश का कहर: ग्रामीण सड़क की पुलिया ध्वस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा

BRICS Summit 2026: 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जानें पूरा रूट प्लान..

बिहार में बाढ़ का कहर: 14 जिलों में 41.45 लाख लोग प्रभावित, भागलपुर में यूनिवर्सिटी तक पहुंचा पानी; आज भी भारी बारिश का अलर्ट

चकाई में पुलिस के खिलाफ भाकपा माले का बड़ा ऐलान, थानाध्यक्ष हटाने की मांग; 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग गायब, अवैध हिरासत के आरोप और पुलिस की सफाई पर हाईकोर्ट सख्त; एसपी से कहा- अदालत से नहीं, जनता से माफी मांगिए, SHO के जेब से वसूला जाएगा 65 हजार

जमुई में स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 6 बच्चे घायल; चालक की हालत गंभीर

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन: खतरनाक बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, चौथी गिरफ्तारी; सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा मामला

झाझा रेल थाना में ड्यूटी को लेकर बवाल, महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों में मारपीट; 7 घायल

निजी जमीन पर पंचायत सरकार भवन निर्माण मामले में हाईकोर्ट सख्त, जमीन मापी का आदेश

जमुई में पहली महिला IPS ने संभाला SDPO का पद, दीप्ति मोनाली के सामने अपराध नियंत्रण की बड़ी चुनौती

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *