MLC Election Results 2026 Live: बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज; चार राज्यों की 28 सीटों के नतीजों पर टिकी निगाहें
चार राज्यों की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हो रही इस मतगणना के नतीजों पर राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में परिणाम न केवल उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत तय करेंगे, बल्कि संबंधित राज्यों में विभिन्न दलों की चुनावी ताकत का संकेत भी देंगे।
चारों राज्यों में कुल 28 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। इनमें बिहार की 8, उत्तर प्रदेश की 11, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
6:52 AM
तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला
MLC चुनाव के बीच तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर टिप्पणी की है. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मतगणना में देरी करना चुनाव आयोग की बदनीयत दर्शाता है. चुनाव आयोग को न्यायसंगत, सक्षम, निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र बनना तो दूर वह अब तटस्थ दिखना भी नहीं चाहता.

5:25 AM
लखनऊ शिक्षक सीट से बीजेपी के उमेश द्विवेदी की जीत, बोले- शिक्षकों का भरोसा कभी नहीं तोड़ूंगा
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 में लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार उमेश द्विवेदी ने जीत दर्ज की है. जीत के बाद उन्होंने शिक्षकों और पार्टी का आभार जताया. साथ ही भरोसा दिलाया कि वह हमेशा शिक्षकों के साथ खड़े रहेंगे. बीजेपी नेता उमेश द्विवेदी ने कहा, ‘मैं उन सभी शिक्षकों का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया. शिक्षकों और पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हमेशा शिक्षकों के साथ खड़ा रहूंगा.’ लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत के बाद उमेश द्विवेदी ने शिक्षकों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उनका विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया.
5:22 AM
लगातार तीन दशक से विधान पार्षद बीजेपी के नवल किशोर यादव चुनाव हारे
बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने जीत दर्ज की है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवल किशोर यादव को हराया है.
इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर नवल किशोर यादव की हार को माना जा रहा है. वह लगातार तीन दशक से विधान पार्षद रहे हैं. हालांकि, इस बार वह अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो सके.
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आरजेडी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार की जीत के साथ ही बीजेपी के लंबे समय से विधान पार्षद रहे नवल किशोर यादव को हार का सामना करना पड़ा है.
4:55 AM
पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार करीब 1000 वोटों से आगे, मतगणना जारी
बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार नीरज कुमार की बढ़त जारी है. मतगणना के दौरान नीरज कुमार ने करीब एक हजार वोटों की बढ़त बना रखी है. फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और अंतिम परिणाम का इंतजार किया जा रहा है.
इस बीच जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार भी मतगणना केंद्र पहुंचे. उन्होंने प्रथम वरीयता के वोटों में बढ़त मिलने की जानकारी दी.
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी रहने के कारण अभी अंतिम नतीजे घोषित नहीं हुए हैं. नीरज कुमार फिलहाल करीब एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.
12:25 AM
सारण में निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज विजयी
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार एनके यादव 14,602 वोटों से आगे चल रहे हैं. सारण सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने जीत हासिल की है. उन्हें कुल 4,965 वोट मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 1,815 वोटों के अंतर से हराया. वहीं पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं. दोनों सीटों के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है.
12:24 AM
तिरहुत शिक्षक सीट पर बीजेपी की जीत, स्नातक सीट पर जेडीयू आगे
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीयू उम्मीदवार अभिषेक झा दूसरे राउंड की मतगणना के बाद 50 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां अभी आठ राउंड की मतगणना बाकी है. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश कुमार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम अभी आना बाकी है.
12:23 AM
बीजेपी को दो सीटों पर जीत, जेडीयू उम्मीदवार आगे, कई सीटों के नतीजों का इंतजार
बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना के बीच कई सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं, जबकि कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के बीच मुकाबला जारी है. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है. वहीं, सारण सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने 1,815 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है.
12:21 AM
डॉ. सुनीत गिरी को 2,145 वोट, गुरु जी संजय कुमार मिश्र को 981 वोट मिले
डॉ. सुनीत गिरी को 2,145 वोट, गुरु जी संजय कुमार मिश्र को 981 वोट और विमलेन्द्र कुमार को 622 वोट मिले. वहीं, कैप्टन डॉ. राजीव कुमार चौहान को 450 वोट प्राप्त हुए. इसके अलावा रेनू मिश्रा को 126, नरेश कुमार शर्मा को 113, रमेश चंद्र को 105, डॉ. राजीव कुमार गंगवार को 76, नाज़ सिद्दीकी को 59 और राजकुमार सिंह को 44 वोट मिले. नेत्रपाल और बहार आलम को 21-21 वोट मिले, जबकि विद्युत कुमार को 18, हरेंद सिंह को 11 और रोहिल अल्ताफ को 9 वोट प्राप्त हुए.
12:19 AM
बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, सपा उम्मीदवार को 17,676 वोटों से हराया
बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने 17,676 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 21,672 वोट मिले, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को 3,996 वोट हासिल हुए. मतगणना के पांचवें राउंड के आंकड़ों के अनुसार डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने सपा उम्मीदवार पर बड़ी बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की.
मतगणना के आंकड़ों के मुताबिक, डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21,672 वोट मिले. वहीं, सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर 3,996 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इस तरह दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर 17,676 वोट रहा. मतगणना में 3,183 वोट निरस्त भी हुए.
11:40 PM
झांसी-इलाहाबाद स्नातक MLC चुनाव: दूसरे राउंड में सपा के डॉ. मान सिंह यादव आगे
झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव के दूसरे राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को 3,359 वोट मिले हैं. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी अशोक राठौर को 2,225 वोट मिले हैं.
11:19 PM
वाराणसी शिक्षक MLC चुनाव: सपा के लाल बिहारी यादव जीते, BJP के प्रमोद मिश्रा को हराया
वाराणसी शिक्षक विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के डॉ. प्रमोद मिश्रा को हराया. लाल बिहारी यादव को प्रथम वरीयता के 10,958 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्रा को 6,060 वोट हासिल हुए. दी गई जानकारी के मुताबिक, लाल बिहारी यादव ने करीब 514 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.
11:18 PM
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP के हरि सिंह ढिल्लों 12,448 वोटों से आगे
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधान परिषद चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने निर्णायक बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 14,990 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर चल रहे हाजी दानिश अख्तर को 2,542 वोट मिले हैं. दोनों के बीच 12,448 वोटों का अंतर है. हालांकि, जीत की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है. अब तक तीसरे राउंड में 23,595 वोटों की गिनती हुई है. कुल 35,149 वोट पड़े थे. ऐसे में 11,554 वोटों की गिनती बाकी है.
10:41 PM
अमरावती MLC चुनाव: तीसरे राउंड के बाद एलिमिनेशन राउंड शुरू
महाराष्ट्र के अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के तीसरे राउंड में 5,034 वोटों की गिनती हुई. इनमें 4,893 वोट वैध और 141 वोट अवैध पाए गए. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, शिवसेना के आधिकारिक उम्मीदवार किरण सरनाईक को 925 वोट मिले. वहीं, शिवसेना के बागी उम्मीदवार डॉ. श्रीकांत देशपांडे को 473 और कांग्रेस की अदिति पोहरे को 1,104 वोट मिले.
10:37 PM
नागपुर MLC चुनाव: पहले राउंड में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी 927 वोटों से आगे
नागपुर स्नातक विधान परिषद चुनाव के पहले राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें 28,998 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार सुधाकर कोहले को 28,071 वोट मिले हैं. इस तरह अभिजीत वंजारी 927 वोटों से आगे हैं. निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 14,708 वोट मिले, जबकि अनिल सोले को 99 वोट मिले हैं.
10:28 PM
MLC चुनाव: झांसी-प्रयागराज में BJP के अशोक राठौर आगे, मेरठ में दिनेश गोयल जीते
झांसी स्नातक विधान परिषद सीट पर बीजेपी के अशोक राठौर 1,739 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, मेरठ स्नातक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है. यहां पार्टी के उम्मीदवार दिनेश कुमार गोयल चुनाव जीत गए हैं.
10:05 PM
आगरा शिक्षक MLC चुनाव: सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल 3,368 वोटों से आगे
आगरा शिक्षक विधान परिषद चुनाव के दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. दूसरे राउंड के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी पर पहली वरीयता के वोटों के आधार पर 3,368 मतों की बढ़त बना ली है. दूसरे राउंड में डॉ. आकाश अग्रवाल को 6,638 वोट मिले, जबकि बीजेपी के हरिकिशोर तिवारी को 3,961 वोट मिले. अब तक की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी को कुल 12,188 और बीजेपी प्रत्याशी को 8,820 पहली वरीयता के वोट मिले हैं. तीसरे राउंड में करीब 2,000 वोटों की गिनती बाकी है. जीत का फैसला दूसरी वरीयता के वोटों के आधार पर भी होगा.
10:03 PM
पूर्णिया MLC चुनाव: पांचवें राउंड में BJP के डॉ. एनके यादव आगे
पूर्णिया विधान परिषद चुनाव के पांचवें राउंड की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. एनके यादव आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक 11,955 वोट मिले हैं. आरजेडी के नितेश कुमार को 8,009 वोट मिले हैं, जबकि जनसुराज के रजनीश रंजन को 7,753 वोट मिले हैं. डॉ. एनके यादव, आरजेडी के नितेश कुमार से 3,946 वोटों से आगे हैं.
10:03 PM
तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी आगे
तिरहुत क्षेत्र स्नातक विधान परिषद चुनाव के पहले राउंड की गिनती में निवर्तमान प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी आगे चल रहे हैं. उन्हें 2,813 वोट मिले हैं. जेडीयू के अभिषेक झा को 1,739 और आरजेडी की डॉ. रश्मि गौतम को 1,407 वोट मिले हैं. जनसुराज के बी. मोहन को 233 वोट मिले हैं. दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, बंशीधर ब्रजवासी जेडीयू के अभिषेक झा से 1,074 वोट आगे हैं.
10:02 PM
आगरा स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में BJP के मानवेंद्र सिंह 710 वोटों से आगे
आगरा स्नातक विधान परिषद चुनाव की मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह गुरु जी ने सपा उम्मीदवार शशांक यादव पर 710 वोटों की बढ़त बना ली है. पहले राउंड में कुल 13,990 मतों की गिनती हुई. बीजेपी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को 5,844 वोट मिले, जबकि सपा के शशांक यादव को 5,134 वोट मिले. निर्दलीय उम्मीदवार अंबरीश पाल सिंह 1,374 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. पहले राउंड में 928 वोट निरस्त पाए गए. कुल सात राउंड की गिनती के बाद चुनाव के नतीजे तय होंगे.
9:55 PM
नागपुर ग्रेजुएट MLC चुनाव: कांग्रेस के अभिजीत वंजारी 785 वोटों से आगे
नागपुर ग्रेजुएट विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी है. मंगलवार रात 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी 785 वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी उम्मीदवार सुधाकर कोहले दूसरे स्थान पर हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले तीसरे नंबर पर हैं. चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित किए जाएंगे. पहले राउंड में 84 हजार वोटों की गिनती के बाद अभिजीत वंजारी को 28,536 वोट मिले हैं. वहीं, बीजेपी के सुधाकर कोहले को 27,751 और निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 14,243 वोट मिले हैं.
9:52 PM
लखनऊ: रमाबाई मतगणना स्थल पर BJP-SP समर्थकों में झड़प
रमाबाई मतगणना स्थल पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों के बीच झड़प हो गई. स्नातक प्रवेश द्वार पर मतगणना एजेंटों के बीच विवाद हुआ. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और जमकर धक्कामुक्की हुई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला.
9:49 PM
छत्रपति संभाजीनगर में शरद पवार की NCP के प्रतापसिंह पाटिल आगे
वोटों की गिनती में शरद पवार की NCP के उम्मीदवार प्रतापसिंह पाटिल आगे चल रहे हैं. अब तक करीब 35 हजार बैलेट पेपर की गिनती पूरी हो चुकी है. गिनती में प्रतापसिंह पाटिल बड़े अंतर से आगे बताए जा रहे हैं, जबकि महायुति के उम्मीदवार सतीश चव्हाण पीछे चल रहे हैं.
9:45 PM
लखनऊ MLC चुनाव: पहले राउंड में BJP के उमेश द्विवेदी आगे
एमएलसी चुनाव के पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी को 7,189 वोट मिले हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार को 3,537 वोट मिले हैं. इस राउंड में उमेश द्विवेदी 3,652 वोटों से आगे हैं.
9:45 PM
महाराष्ट्र MLC चुनाव: अमरावती में किरण सरनाईक 3,042 वोटों से आगे
महाराष्ट्र के अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के दूसरे राउंड के बाद शिवसेना के आधिकारिक उम्मीदवार किरण सरनाईक बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें अब तक 7,237 वोट मिले हैं. शिवसेना के बागी उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे 4,195 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस उम्मीदवार अदिति पोहरे 3,584 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. दूसरे राउंड में कुल 28,000 वोटों की गिनती हुई. इनमें 27,373 वोट वैध और 627 अवैध पाए गए.
9:44 PM
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव में BJP आगे
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के दूसरे चरण के नतीजों में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 10,222 वोट मिले हैं. वहीं, सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर को 1,677 वोट मिले हैं. इस तरह डॉ. हरि सिंह ढिल्लों 8,545 वोटों से आगे हैं.
9:44 PM
सारण शिक्षक MLC चुनाव में राहुल राज जीते
सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी और बीजेपी के बागी राहुल राज ने जीत दर्ज की है. उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी को हराया. राहुल राज 1,815 वोटों से जीते.
8:51 PM
बिहार विधान परिषद चुनाव अपडेट
तीन सीटों पर एनडीए की जीत हुई. एक सीट पर जन-सुराज उम्मीदवार की जीत. एक सीट कर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत. सारण शिक्षक एमएलसी सीट से निर्दलीय राहुल राज चुनाव जीते. कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आगे. दूसरे राउंड गिनती के बाद डॉ एनके यादव 2446 वोटों के साथ आगे हैं.
8:13 PM
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पुणे शिक्षक सीट पर BJP, स्नातक सीट पर NCP (SP) आगे
पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार कौस्तुभ गावड़े आगे चल रहे हैं. वहीं, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में NCP (SP) की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच, कांग्रेस के मौजूदा MLC पुतन्ना के चुनाव हारने की खबर है.
8:09 PM
यूपी MLC चुनाव: गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर BJP के ध्रुव कुमार त्रिपाठी 110 वोट से आगे
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना में बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक 3,813 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 3,703 वोट मिले हैं. ध्रुव त्रिपाठी ने राजीव यादव पर 110 वोटों की बढ़त बना रखी है. वहीं, समाजवादी पार्टी के संजय त्रिपाठी को 2,744 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह को 752 वोट मिले हैं.
7:50 PM
बिहार MLC चुनाव: पूर्णिया स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में BJP के डॉ. एनके यादव आगे
बिहार विधान परिषद चुनाव के पूर्णिया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के डॉ. एनके यादव बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें अब तक 7,335 वोट मिले हैं. RJD के नितेश कुमार को 4,977 वोट मिले हैं, जबकि जन सुराज के रजनीश रंजन को 4,328 वोट मिले हैं.
7:25 PM
यूपी MLC चुनाव: मेरठ में शिक्षक और स्नातक सीट पर BJP आगे
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के ताजा रुझानों के मुताबिक, मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के श्रीचंद अग्रवाल आगे चल रहे हैं, जबकि नितिन कुमार तोमर पीछे हैं. वहीं, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के दिनेश गोयल बढ़त बनाए हुए हैं. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी पीछे चल रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रमेंद्र भाटी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है.
6:45 PM
अनंत सिंह ने फिर किया जीत का दावा, बोले- वही होगा जो कहा है
बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा, “अभी काउंटिंग शुरू हुई है, वही होगा जो बोले हैं.” आवास खाली करने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी का हर फैसला उन्हें मंजूर है. उन्हें घर खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है और वह तय समय में घर खाली कर देंगे. उन्होंने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है. अनंत सिंह ने कहा कि जनता मालिक है और वही फैसला लेगी. वहीं, नई पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी वह इस बारे में कुछ नहीं बताएंगे.
6:43 PM
बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर 2 वोट से आगे
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर ने बढ़त बना ली है. हालांकि, उनकी बढ़त महज 2 वोटों की है. पहले राउंड की गिनती में नवल किशोर को 1,273 वोट मिले हैं, जबकि RJD उम्मीदवार को 1,271 वोट मिले हैं. मतगणना जारी है.
6:31 PM
बिहार MLC चुनाव: सारण शिक्षक सीट पर BJP के बागी डॉ. राहुल राज आगे
बिहार विधान परिषद चुनाव के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के बागी उम्मीदवार डॉ. राहुल राज बढ़त बनाए हुए हैं. प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में उन्हें अब तक 2,723 वोट मिले हैं. आनंद पुष्कर 2,440 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. डॉ. राहुल राज ने उनसे 283 वोटों की बढ़त बना रखी है. वहीं, जन सुराज के अफाक अहमद को 1,999 वोट मिले हैं, जबकि जयराम यादव 1,708 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं. फिलहाल मतगणना जारी है.
6:24 PM
यूपी MLC चुनाव: बरेली और मेरठ में BJP, आगरा में सपा आगे होने की खबर
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से शुरुआती रुझानों की जानकारी मिली है. सूत्रों के मुताबिक, बरेली और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवार आगे बताए जा रहे हैं, जबकि आगरा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के आगे होने की खबर है. हालांकि, इन रुझानों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि ये आंकड़े उम्मीदवारों की ओर से साझा किए गए हैं.
6:23 PM
बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर BJP के नवल किशोर 2 वोट से आगे
बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर ने बढ़त बना ली है. हालांकि, उनकी बढ़त महज 2 वोटों की है. पहले राउंड की गिनती में नवल किशोर को 1,273 वोट मिले हैं, जबकि RJD उम्मीदवार को 1,271 वोट मिले हैं. मतगणना जारी है.
6:07 PM
बिहार MLC चुनाव: कोसी स्नातक सीट पर NDA के डॉ. एनके यादव आगे
बिहार विधान परिषद चुनाव के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की मतगणना के रुझानों में NDA उम्मीदवार डॉ. एनके यादव बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें अब तक 2,493 वोट मिले हैं. इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार नितेश कुमार को 1,769 वोट मिले हैं, जबकि जन सुराज के डॉ. रजनीश रंजन को 1,534 वोट मिले हैं. पहले राउंड में 729 वोट रद्द हुए हैं.
6:07 PM
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट से NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने 594 वोटों से जीत दर्ज की है. हालांकि, जीत की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. नरेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 2,945 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा को 2,351 और संजय सिंह को 1,967 वोट मिले.
जीत की खबर के बाद नरेंद्र प्रसाद सिंह के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया. समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और उन्हें गोद में उठाकर खुशी जताई. मतगणना केंद्र के बाहर जश्न का माहौल रहा.
4:36 PM
लखनऊ शिक्षक MLC चुनाव: शुरुआती रुझानों में BJP के उमेश द्विवेदी आगे
लखनऊ खंड शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी बढ़त बनाए हुए हैं. पहले बंडल की गिनती में उन्हें करीब 30 वोटों की बढ़त मिलने की सूचना है. फिलहाल दूसरे बंडल की गिनती भी शुरू हो गई है.
2:30 PM
तिरहूत से NDA प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
बिहार की आठ सीटों पर विधान परिषद चुनाव के लिए मतगणना जारी है. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 138 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां महागठबंधन के प्रत्याशी संजय सिंह पीछे चल रहे हैं.
12:47 PM
ECI के अधिकारी ने दी सफाई
मतगणना केंद्र के बाहर फाइल के बंडल को लेकर बवाल इतना बढ़ गया कि निर्वाचन आयोग के अधिकारी को बाहर आकर पूरे मामले में सफाई देनी पड़ी. लोगों ने आरोप लगाया कि इसमें फॉर्म 16 थे. उन्होंने साफ किया कि वह पीठासीन अधिकारी की डायरी है, फॉर्म 16 नहीं.
12:09 PM
गोरखपुर में मतगणना के दौरान हंगामा
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा मच गया. दरअसल, देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र की एक बैलट बॉक्स की सील टूटी हुई मिली. मामला जैसे ही सामने आया, मतगणना केंद्र पर हलचल मच गई. हालांकि, जिला प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया है.
मामले में प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है. निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम से निकला एक बॉक्स सील नहीं था और उसे बॉक्स को किनारे रख दिया गया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह एक मानवीय भूल हो सकती है.
उन्होंने कहा, ‘यह मानवीय भूल हो सकती है इसलिए उस बॉक्स को फिलहाल किनारे रख दिया गया है. अंत में उसका निर्णय लिया जाएगा.’
11:55 AM
पटना में मतगणना केंद्र के बाहर बवाल
पटना में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया है. दरअसल, मतगणना केंद्र से अंदर से एक कर्मचारी फाइलों का बंडल लेकर बाहर आ रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों और यूट्यूबर्स ने कर्मचारी को घेर लिया और फाइलें खोलने की मांग करने लगे. काफी देर तक धक्का-मुक्की और कहासुनी के बाद वहां मौजूद लोगों ने फाइलों के बंडल खोल दिए. मौके पर फाइलों को लेकर अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों ने फर्जी वोट के नारे भी लगाए. फाइलों में क्या था और उन्हें बाहर ले जाने का क्या कारण था, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

11:31 AM
अनंत सिंह के घर बंट रही मिठाइयां
MLC चुनाव की मतगणना के बीच अनंत सिंह के घर पर मिठाइयां बन रही हैं. अनंत सिंह के समर्थकों ने अभी से मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया है. अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि JDU ने उन्हें बाहर कर बहुत ही गलत फैसला लिया है. अनंत सिंह एमएलसी चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे थे. उनके समर्थकों ने दावा किया है कि चुनाव में अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार की ही होगी.
10:47 AM
आगरा में सपा प्रत्याशी ने लगाए आरोप
सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने आगरा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर पर जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब उन्होंने मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने का मुद्दा उठाया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
उन्होंने कहा, ‘अगर कोई गड़बड़ी सामने आती है, उदाहरण के लिए, अगर फॉर्म 16 में मतदाताओं की एक निश्चित संख्या बताई गई है, लेकिन मतपेटी में 250 के बजाय 400 मतपत्र मिलते हैं तो तय प्रक्रिया के अनुसार ऐसे मतपत्रों को अलग रख दिया जाना चाहिए.’
उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा, ‘चुनाव आयोग ने शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव तीन जगहों पर करवाया; अब और क्या कहा जाए? यह पूरा चुनाव एक ऐसा काला अध्याय है जो शिक्षकों की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाता है’.
#WATCH | Agra, Uttar Pradesh: BJP candidate Hari Kishore Tiwari says, "The counting process has begun, and we expect good results." pic.twitter.com/TtF3w6sKRK
— ANI (@ANI) October 27, 2026
9:40 AM
सपा उम्मीदवार ने किया जीत का दावा
गोरखपुर में सपा उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग 9-10% ज्यादा मतदान हुआ है. उन्होंने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है. इसमें पुरानी पेंशन योजना बहाल करना और बिना सरकारी सहायता वाले संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देना शामिल है. उनका कहना है कि यह मुद्दे उनके लिए बहुत जरूरी हैं.
#WATCH | Gorakhpur: Samajwadi Party candidate Sanjayan Tripathi says, "We are confident of our victory, and the reason for this confidence is the high voter turnout. Compared to the previous election, polling has increased by approximately 9–10%… No teachers’ leader had raised… pic.twitter.com/ucHhn5ohey
— ANI (@ANI) October 27, 2026
Written & Edit by : Chandan Patel
AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in
यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।
विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतदान, बिहार में नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई
गिद्धौर में पार्किंग के नाम पर राहगीरों से बदसलूकी का आरोप, मेला प्रबंधन पर उठे सवाल
धर्म, राजनीति और नफरत: आखिर कब तक इंसान को इंसान से लड़ाया जाएगा?
जमुई में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; एक की हालत नाजुक
विजयादशमी पर मुखिया प्रत्याशी गौतम रावत ने दी शुभकामनाएं, मांगोबंदर पंचायत के विकास का लिया संकल्प
जमुई में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा की बैटरी फटने से झुलसी नेहा की 8 दिन बाद मौत, गांव में पसरा मातम
ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत, 32 घायल
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से मचा हड़कंप, 17 लोगों की मौत की खबर; 35 घायल अस्पताल में भर्ती

