कोलकाता: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार शाम चोरबागान के दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से कम से कम 17 लोगों की मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना के वक्त तेज बारिश हो रही थी और पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पंडाल के निकास द्वार पर भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ मची। पंडाल का ढांचा टूटने की आशंका भी जताई गई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तेज बारिश के बीच बिगड़े हालात, निकास द्वार पर मची भगदड़

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7:40 बजे गिरिश पार्क थाना क्षेत्र के शारदा पार्क स्थित चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में यह घटना हुई। तेज बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पंडाल के निकास द्वार पर भीड़ बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए।

कोलकाता पुलिस के अनुसार, भारी भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति बनी। पुलिस ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब 35 घायलों को बचाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे, पूजा पंडाल में दर्शन बंद

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूजा पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया। पंडाल की रोशनी बुझा दी गई और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य पर ध्यान केंद्रित किया। पूजा आयोजकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना और हादसे के कारणों का पता लगाना है।

राष्ट्रपति ने जताया दुख

दुर्गा पूजा पंडाल में हुई लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. राष्ट्रपति ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

आयोजक बोले – अभी स्पष्ट नहीं है हादसे का कारण

पूजा आयोजक विकास दास ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भगदड़ किन परिस्थितियों में हुई। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है।

आयोजक के मुताबिक, यह अभी साफ नहीं है कि भीड़ के दबाव में लोग कुचले गए या किसी दूसरी वजह से यह स्थिति पैदा हुई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

हादसे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सहायता और जानकारी के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

हेल्पलाइन नंबर: 18003455678

हादसे से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

राज्यपाल ने जताया दुख, ममता बनर्जी ने की घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रवि ने दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि हादसे की खबर से वह बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।

कुणाल घोष बोले – पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चोरबागान पूजा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रखी जा रही है।

क्या थी इस साल चोरबागान पूजा पंडाल की थीम?

चोरबागान सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति ने इस वर्ष अपने पूजा पंडाल की थीम ‘आर्ब’ रखी थी। इसका भावार्थ ध्वनि से परे बताया गया है। इस अवधारणा के माध्यम से मौन की गहराई और ध्वनि की परिचित सीमाओं से आगे की अनुभूति को दर्शाने का प्रयास किया गया था। पंडाल को 360 डिग्री की अवधारणा पर तैयार किया गया था।

हादसे की वजह की जांच जरूरी

दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, निकास द्वारों की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की भूमिका अहम हो जाती है। कोलकाता के चोरबागान पंडाल में हुई इस घटना के बाद हादसे के वास्तविक कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच महत्वपूर्ण होगी।

Written & Edit by : Chandan Patel

AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in

पूजा
ख़बर वही, जो है सही

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बच्चों की अश्लील सामग्री पर रोक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारी जुर्माने की तैयारी

जमुई के खैरा बाजार में भीषण आग, बनवारी सिंह मार्केट की कई दुकानें तबाह; 55 लाख से अधिक के नुकसान का दावा

India Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहले 3 वनडे में शुभमन गिल कप्तान, आखिरी 2 मैचों की कमान श्रेयस अय्यर को

जमुई के अमरथ गांव में महिला का शव मिलने से सनसनी, डायन होने के आरोप की चर्चा; हत्या की आशंका से जांच तेज

Live Update: CJP तिरंगा मार्च कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों को हटा रही दिल्ली पुलिस, अब तक 150 लोग गिरफ्तार

दिल्ली में CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हाई अलर्ट, कनॉट प्लेस में 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात; सेंट्रल पार्क बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से इनकार

दिल्ली की मां झंडेवाली माता की क्या है महिमा? जानिए मंदिर का इतिहास, पौराणिक मान्यताएं, पूजा विधि और दर्शन का महत्व..

CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बवाल: तीसरे दिन अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल, बोले- अपने ही देश में तिरंगा फहराने की सजा जेल?

दिल्ली में इंटरनेट बंद करने पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, DMRC बोला- 45 मेट्रो स्टेशन ही बंद थे

जमुई के रतनपुर में एक फर्जी कॉल से मचा हड़कंप! एक ही घर पहुंची डायल 112, फायर ब्रिगेड और 102 एंबुलेंस

Vaishali News: वैशाली के राघोपुर में बड़ा नाव हादसा, छोटी नाव पलटने से 13 लोगों की मौत की खबर; CM ने किया मुआवजे का ऐलान

Jamui News: जमुई के बरबांध आहर में मिला 40 वर्षीय मनोज महतो का शव, शरीर पर चोट के निशान से बढ़ा संदेह

बिहार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की मां उर्मिला देवी का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Rahul Gandhi News: वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष का बड़ा दांव, इंडिया ब्लॉक के सांसदों को चाय पर बुलाया

Live Updates 12-OCT. 2026 : दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कांग्रेस की पूरी लीगल टीम भी साथ

Delhi News: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस कार्रवाई से लेकर मेट्रो बंद करने तक मांगा जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज; 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Jamui News: झाझा बस स्टैंड पर शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, स्प्लेंडर की डिक्की से मिलीं रॉयल स्टैग की 2 बोतलें

LIVE Updates: दिल्ली जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी, CJP लीडर्स हिरासत में:38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 10 फीट ऊंचे बैरिकेड्स; दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कैसे रोका, समझें 7 पॉइंट्स में

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *