देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट (SC) तक मार्च करेंगे. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है. वही सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. ऐसे में CJI ने इस आवेदन को अस्वीकार किया है. वही इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है.

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार को घोषणा की थी कि वह और पार्टी के दूसरे नेता सोमवार सुबह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से तारीख की मांग करेंगे. CJP ने अल्टीमेटम दिया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे, ऐसा नहीं होने पर सीजेपी एक बार फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी.

INDIA ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है.

6:52 PM
SIR को रद्द करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में SIR कराने के फैसले को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है. साथ ही, याचिका में SIR की प्रक्रिया को ECI की ओर से शक्तियों के गलत इस्तेमाल के तौर पर देखते हुए इसकी कानूनी वैधता पर विचार करने की मांग की गई है.

6:48 PM
राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकले

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकल गए हैं. दोनों नेता सुप्रीम कोर्ट परिसर से रवाना हो गए.

6:36 PM
राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस समय सुप्रीम कोर्ट के अंदर मौजूद हैं. उनके साथ कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद हैं.

6:11 PM
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की तैयारी

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. ट्रैफिक के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रभावित इलाकों में मंडी हाउस और उनके डिविजन की अन्य सड़कें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उपलब्ध अधिकतम बल को तैनात किया है. ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है और स्थिति के अनुसार ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जा रही है.

5:24 PM
किरेन रिजिजू ने भी की निंदा

किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘विरोध हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक अधिकारियों का खुलेआम गलत इस्तेमाल करना निंदनीय है. कांग्रेस पार्टी अब दिशाहीन है. लेकिन अगर उनके पास एक समझदार और समर्पित नेता हो, जिसे साल में 200 छुट्टियां बिताने में मजा न आए, तो वो अपनी संख्या बढ़ा सकते हैं.’

5:13 PM
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं का प्रदर्शन

दिल्ली में INDIA ब्लॉक का नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, RJD नेता तेजस्वी यादव, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत अन्य नेता शामिल हुए हैं.

5:10 PM
दिल्ली मेट्रो की सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खुले

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुले हैं. DMRC के मुताबिक, सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है.

5:04 PM
PIL में 11 याचिकाकर्ताओं के नाम शामिल

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल PIL में 11 विपक्षी नेताओं को याचिकाकर्ता बनाया गया है. इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एम. ए. बेबी, डी. राजा, महुआ माजी, सुप्रिया सुले और ई. टी. मोहम्मद बशीर शामिल हैं.

4:59 PM
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में RJD नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत अन्य नेता शामिल हुए हैं.

4:48 PM
याचिका फाइल हुई

राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर आधिकारिक रूप से रजिस्टर हो गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

दिल्ली

4:41 PM
याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू

राहुल गांधी की टीम सुप्रीम कोर्ट के फाइलिंग काउंटर पर पहुंच गई है. उनके वकीलों ने राहुल गांधी की ओर से याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, क्योंकि वह समय पर व्यक्तिगत रूप से याचिका दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट परिसर नहीं पहुंच पा रहे हैं. राहुल गांधी इस याचिका में मुख्य याचिकाकर्ता हैं. उनके नाम से सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की जा रही है.

4:35 PM
समय सीमा के बाद भी समय देने का अनुरोध

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कानूनी टीम सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री पहुंची है. टीम ने नई दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन और ECI में कथित अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों पर व्यक्तिगत रूप से याचिका दाखिल करने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है. राहुल गांधी की कानूनी टीम ने याचिका दाखिल करने के लिए शाम 4:30 बजे की समय सीमा के बाद भी समय देने का अनुरोध किया है. सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में याचिका दाखिल करने का समय आम तौर पर शाम 4:30 बजे तक होता है. ऐसे मामलों में आम तौर पर सुप्रीम कोर्ट की ई-फाइलिंग सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहती है.

4:23 PM
सुप्रीम कोर्ट के लिए पैदल मार्च

राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 8 नेता सुप्रीम कोर्ट के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं. ये नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर करेंगे.

4:06 PM
अखिलेश यादव प्रदर्शन में शामिल

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भगवान दास रोड पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा का विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा.अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को इसे स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की.

3:36 PM
बार एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने 13 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. SCBA की ओर से 13 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे गांधी प्रतिमा के सामने एक मिनट का मौन रखा जाएगा. इस दौरान वकील सफेद रिबन पहनकर एकजुटता जताएंगे. यह विरोध उन साथी वकीलों के समर्थन में किया जा रहा है, जिनके साथ कथित तौर पर पुलिस ने दुर्व्यवहार किया.

3:20 PM
देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे

दिल्ली के बाराखंभा रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च के लिए जुटे हैं. इस मार्च में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं. बाराखंभा रोड पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं. वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

2:59 PM
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर हुई नारेबाजी

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से INDIA ब्लॉक के सांसदों के मार्च की शुरुआत हो चुकी है. मार्च के पहले INDIA ब्लॉक के सांसदों ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन में धर्मेंद्र यादव, संजय राउत, अरविंद सावंत, महुआ, माजी, महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के तमाम नेता शामिल हुए हैं.

2:50 PM
INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू

सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक का विरोध मार्च शुरू हो गया है. राहुल गांधी समेत अन्य नेता, सांसद और सिविल सोसाइटी के सदस्य कारों और बसों में सवार होकर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से बाराखंभा रोड जंक्शन की ओर रवाना हुए.

2:26 PM
कांग्रेस का नेतृत्व दिशाहीन: BJP

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव में हार के लिए संवैधानिक संस्थाओं को दोष देना एक चलन जैसा बन गया है. उन्होंने लगातार हारने के बाद विरोध प्रदर्शन करना कांग्रेस की नियति बनाया. उन्होंने कहा कि इसकी वजह चुनाव आयोग नहीं बल्कि कांग्रेस का नेतृत्व है. शिवराज ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व ही दिशाहीन है.

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी कई सालों से लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है. अब स्थिति यह हो गई है कि चुनाव में हार के लिए संवैधानिक संस्थाओं को दोष देना एक चलन बन गया है. लगातार चुनाव हारना और उसके बाद विरोध-प्रदर्शन करना या सड़कों पर उतरना कांग्रेस की नियति बन गई है. इसकी वजह चुनाव आयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस का खुद का दिशाहीन नेतृत्व है.’

2:11 PM
AAP का पैरेलेल मार्च

आम आदमी पार्टी भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए मार्च करने वाली है. AAP सांसद संजय सिंह इस मार्च का नेतृत्व करेंगे. संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और AAP के तमाम विधायक व पार्षद आम आदमी पार्टी के मुख्यालय से अपना मार्च शुरू करेंगे. यह मार्च फिरोजशाह रोड से CP तक होगा.

2:03 PM
राहुल गांधी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे

INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच गए हैं. थोड़ी देर पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वे और INDIA ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट में जाकर याचिका दायर करेंगे.

1:58 PM
पुलिस और RAF की टीमें तैनात

INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च से पहले दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. INDIA ब्लॉक के नेता कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच रहे हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीमें तैनात की गई हैं.

1:56 PM
यह तांडव है: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने आंदोलन की रणनीति को लेकर कहा कि यह कोई योजनाबद्ध कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान शिव के तांडव और बारात की तरह है. राहुल ने बताया कि उनकी बहन प्रियंका गांधी ने उनसे कहा था कि योजना बनानी चाहिए, लेकिन उन्होंने कहा कि वे बात नहीं समझ रही.

राहुल गांधी ने कहा, ‘यह तांडव है, भगवान शिव का डांस है. इसमें कोई योजना शामिल नहीं है. आज हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. कल कुछ और होगा.’ उन्होंने कहा कि यह शिव जी की बारात की तरह है और इसमें कोई जो शामिल होना चाहता है, उसका स्वागत है.

1:14 PM
हम 24 घंटे इंतजार करेंगे: सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य सौरव दास ने कहा कि वे 24 घंटे पुलिस के जवाब का इंतजार करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान पुलिस की ओर से उन्हें प्रदर्शन की तारीख से संबंधित कोई जवाब नहीं मिलता है तो CJP सड़कों पर उतरकर मार्च का आह्वान करेगी.

सौरव दास ने सवाल उठाया कि किस आधार पर कार्रवाई की गई. सौरव ने बताया कि फिलहाल उन्हें दिल्ली पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे उनके जवाब का इंतजार करेंगे.

12:38 PM
यह देश के भविष्य की लड़ाई: राहुल गांधी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वे और INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर तीन बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. उन्होंने इसे देश के भविष्य की लड़ाई बताया.

12:36 PM
हम आपको बख्शेंगे नहीं: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नींद उड़ गई है. उन्होंने कहा कि वे वही सवाल पूछ रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछे थे. उन्होंने सवाल किया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे?

उन्होंने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार, आपकी नींद उड़ गई है; हम आपको बख्शेंगे नहीं. हमें आपके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है, और हम इंतज़ार कर रहे हैं.’

12:33 PM
आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें सारी जानकारी दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आपकी सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में हैं और हमें जानकारी दे रहे हैं.’

12:28 PM
हम पिटीशन दायर करेंगे: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था. लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया. राहुल गांधी के मुताबिक, CJI ने जवाब दिया और याचिका दायर करने को कहा. राहुल गांधी ने बताया कि आज वे और INDIA ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे.

12:18 PM
50% पुलिसवाले हमारे साथ: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि वह देश को दिखाना चाहते हैं कि सरकार मुख्य चुनाव आुयक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिसवाले भी बहुत परेशान हैं. उनका दावा है कि दिल्ली पुलिस, CRPF, ITBP के अंदर भी सवाल किए जा रहे हैं कि युवाओं को क्यों पीटा जा रहा है. उनका दावा है कि 50% पुलिसवाले उनके साथ हैं और उनसे कह रहे हैं कि वे जो कर रहे हैं वह सही है.

12:15 PM
दिल्ली कैद क्यों है: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर दिल्ली कैद में क्यों है? उन्होंने सवाल किया कि राजधानी कैद में क्यों है?

राहुल गांधी ने कहा, ‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है. ट्रेन, बसों को रोका जा रहा है. दिल्ली को किला बना दिया गया है. सब जगह पुलिस है.’

11:50 AM
हम शांतिपूर्वक न्याय मांगने की कोशिश करेंगे: सुप्रिया सुले

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे. उनका कहना है कि देश में जो कुछ हो रहा है वह गलत हो रहा है. उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल भी किया.

उन्होंने कहा, ‘हम शांतिपूर्वक न्याय मांगने की कोशिश करेंगे. कल तीन पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया था. यह लोकतंत्र है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को बोलने, स्वतंत्र रूप से घूमने और अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने का मौलिक अधिकार है.’

11:46 AM
दिल्ली पुलिस के पास 24 घंटे का समय: सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य सौरव दास ने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है. उन्होंने पुलिस से दिन और तारीख की मांग की है. उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.

उन्होंने कहा, ‘पुलिस हमेशा कहती है 10 दिन पहले आएं, इसलिए अब हमने पुलिस पर छोड़ा है. वे हमें दिन और तारीख बताएं. लेकिन इसे लंबित न करें. हमने उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.’

11:42 AM
लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए: कर्नाटक CM डी.के. शिवकुमार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का कहना है कि देश के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग बैठक नहीं करता तो प्रधानमंत्री को उन्हें बुलाकर इसकी वजह पूछनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में उनके पास CJI से अनुरोध करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और नागरिकों के वोट के अधिकार को बचाने के लिए कोशिश करती रहेगी.

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास CJI से अनुरोध करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था. इस मुद्दे पर कोर्ट के दरवाज़े बंद हो चुके हैं और कोर्ट आम जनहित याचिकाओं में दखल नहीं देना चाहता. हम इस देश के लोकतंत्र और हर नागरिक के वोट देने के अधिकार को बचाने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं.’

11:38 AM
दो साल से आवाज उठा रही कांग्रेस: हिमाचल प्रदेश CM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में दो साल से आवाज उठा आ रही थी, लेकिन उस आवाज को नजरअंदाज किया गया. उन्होंने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि आज विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन सौंपने वाले हैं.

उन्होंने कहा, ‘हमने आज विरोध प्रदर्शन बुलाया है. हम संवैधानिक संस्थाओं को ज्ञापन सौंपेंगे. हमने राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर बताया था कि देश में लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है. हमारे नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दो साल पहले ही इस मुद्दे पर आवाज़ उठाई थी. जब उस आवाज़ को नज़रअंदाज़ किया गया और यह पता चला कि ‘वोट चोरी’ करके सत्ता हथियाई जा रही है, तो कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन शुरू किया.’

11:01 AM
इंडियन यूथ कांग्रेस ने दायर की याचिका

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. सोमवार को इस याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस अमित महाजन की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी.

10:57 AM
11:30 बजे राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. 11:30 बजे राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

10:54 AM
1 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुटे: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी से दोपहर एक बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एकत्रित होने की अपील की है.

10:20 AM
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रोटेस्ट: भूपिंदर सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के कई नेता INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होने कहा, ‘उनकी पोल खुल चुकी है. एक के बाद एक मामले सामने आए हैं. यहां बड़ी संख्या में लोग आए हैं, वे रुकने वाले नहीं हैं. यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वे (CEC ज्ञानेश कुमार) इस्तीफ़ा नहीं दे देते.’

9:38 AM
हिमाचल भवन में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता हिमाचल भवन में जुटने लगे हैं. यहां वे बीजेपी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.

9:11 AM
कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जारी

INDIA गठबंधन के विरोध मार्च से पहले 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जारी हैं. यहां टेंट लगाया गया है. तिरपाल बिछाई गई है और पंखों की भी व्यवस्था की गई है. मार्च में शामिल होने के लिए लोग अभी से ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने लगे हैं.

9:09 AM
कनॉट प्लेस (CP) के पास बैरिकेडिंग

INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एहतियात के तौर पर कई जगह बैरिकेडिंग भी की गई है.

9:07 AM
जंतर-मंतर पर सुरक्षा तैनात

INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले जंतर-मंतर के पास भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. यहां बैरिकेडिंग भी की गई है. चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं.

8:39 AM
भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर जुटे हरियाणा कांग्रेस नेता

हरियाणा कांग्रेस नेता, विधायक और सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के आवास पर जुटे हैं. सभी नेता आज सुप्रीम कोर्ट तक होने वाले INDIA ब्लॉक के मार्च में शामिल होने वाले हैं.

8:37 AM
मंडी हाउस के पास भारी सुरक्षा

INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च से पहले मंडी हाउस के पास बाराखंभा रोड पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और CRPF (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) के जवानों की भी तैनाती की गई है.

8:25 AM
कर्नाटक भवन में जुटेंगे कांग्रेस नेता

कर्नाटक कांग्रेस के नेता सुबह 9 बजे कर्नाटक भवन में जुटने वाले हैं. रविवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सभी से इस मार्च में शामिल होने की अपील की थी.

दिल्ली

7:33 AM
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सोमवार को राजधानी की कई सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें. वहीं, जरूरी काम न होने पर प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की भी सलाह दी गई है. ट्रैफिक की स्थिति के मुताबिक, रूट डायवर्जन में भी बदलाव हो सकता है. ऐसे में, घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर ताजा अपडेट जरूर देख लें.

दिल्ली

7:19 AM
दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशन बंद

सोमवार को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने फिर से छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट सुबह 6 बजे से बंद कर दिए हैं. ये गेट शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे.

7:16 AM
जंतर-मंतर के पास सुरक्षाबल तैनात

सोमवार को INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी की गई है. वही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लोगों से “चलो दिल्ली – लोकतंत्र के लिए मार्च” में शामिल होने की अपील की है.

Written & Edit by : Chandan Patel

AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in

शराब
ख़बर वही, जो है सही

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

Delhi News: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस कार्रवाई से लेकर मेट्रो बंद करने तक मांगा जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज; 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Jamui News: झाझा बस स्टैंड पर शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, स्प्लेंडर की डिक्की से मिलीं रॉयल स्टैग की 2 बोतलें

LIVE Updates: दिल्ली जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी, CJP लीडर्स हिरासत में:38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 10 फीट ऊंचे बैरिकेड्स; दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कैसे रोका, समझें 7 पॉइंट्स में

दिल्ली में SIR पर संग्राम! जंतर-मंतर छावनी में तब्दील, 1000 से ज्यादा हिरासत में लेने का दावा | AVN News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके फ्लाइट से हिरासत में लिए गए:यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में; 250 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट भी नहीं

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सियासी घमासान, जंतर-मंतर पर जुटने की अपील; अभिजीत दिपके , देश में आपातकाल जैसे हालात:CJP

गिद्धौर में बेखौफ बालू का खेल! सुबह 4 बजे से नदी घाटों पर ट्रैक्टरों की दौड़

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में निधन; 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बची जान

ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर टला, दिल्ली में इस्तीफे की मांग के बीच बढ़ा सियासी दबाव

राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका भी साथ; बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा लहराया, बोले- “ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो”

SIR के खिलाफ आज दिल्ली में विपक्ष का बड़ा मार्च, चुनाव आयोग तक पैदल जाएंगे INDIA ब्लॉक के सांसद; खड़गे की 3 मांगें ‘नॉन-नेगोशिएबल’

SIR विवाद में CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, लेकिन निलंबन पर भी अंतरिम आदेश नहीं; EC से मांगा जवाब

CEC ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, SIR विवाद और 14 फैसलों पर उठे सवाल

जंतर-मंतर प्रदर्शन में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में, पुलिस पर गंभीर आरोप; नरेला थाने से रिहा

जमुई सदर अस्पताल में दो मौतों के बाद मंत्री श्रेयसी सिंह का फूटा गुस्सा, महिला डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश

खैरा में आवास योजना को लेकर गरीब परिवारों की चिंता, गौतम रावत ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

गिद्धौर में दुकान पर गए युवक की बेरहमी से पिटाई, चेहरा लहूलुहान; CHC से सदर अस्पताल रेफर

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी पर राहुल गांधी का सवाल, पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल

SIR के विरोध में फिर सड़क पर नागरिक, इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक निकलेगा मार्च

चौरा-कटौना में ट्रेन ठहराव बंद होने से यात्रियों में आक्रोश, गांधी जयंती पर फिर उठी मांग

Delhi Traffic Advisory: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

लाल बहादुर शास्त्री के अनकहे किस्से: सादगी, ईमानदारी और साहस की ऐसी कहानी जो आज भी प्रेरणा देती है

महात्मा गांधी के 7 अनकहे किस्से: बापू की जिंदगी के ऐसे प्रसंग, जो उनकी महानता के पीछे छिपे इंसान को सामने लाते हैं

जमुई: रतनपुर चौक पर बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद छोड़े गए, कार्रवाई पर उठे सवाल; जांच के आदेश

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *