नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज विरोध-प्रदर्शन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है, वहीं दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के गेट भी बंद रखे गए हैं। दिल्ली में आखिर क्या है सुरक्षा का पूरा इंतजाम, प्रदर्शन को लेकर पुलिस का क्या रुख है और CJP की आगे की रणनीति क्या होगी? हर बड़े घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के गेट बंद, शाम 6 बजे तक पाबंदी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के मुताबिक, 45 मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट पिछले दिन से ही बंद हैं। यह व्यवस्था आज शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। सुरक्षा कारणों से उठाए गए इस कदम के चलते यात्रियों को संबंधित स्टेशनों पर प्रवेश और निकास के लिए वैकल्पिक गेटों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

CJP को प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं मिली?

दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले बयान जारी कर CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की वजह बताई थी। पुलिस के अनुसार, पार्टी की ओर से प्रदर्शन के लिए आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को प्रस्तावित था। पुलिस का कहना है कि आवेदन निर्धारित समयसीमा के भीतर नहीं दिया गया।

इसके अलावा, पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शनों के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन को भी अनुमति नहीं देने के फैसले की वजह बताया है।

नई दिल्ली इलाके में धारा 163 लागू, नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम, पुलिस की कार्रवाई, मेट्रो सेवाओं और अन्य जरूरी अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को लगातार देखते रहें।

Delhi CJP Protest Live Update: दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी हर बड़ी खबर, ताजा अपडेट और महत्वपूर्ण घटनाक्रम यहां पढ़ें।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।

CJP
CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई! अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी समेत कई लोगों को हिरासत में लेने का दावा |

यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।

इससे पहले अलग-अलग इलाकों से सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द की गई हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

Written & Edit by : Chandan Patel

AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in

CJP
ख़बर वही, जो है सही

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सियासी घमासान, जंतर-मंतर पर जुटने की अपील; अभिजीत दिपके , देश में आपातकाल जैसे हालात:CJP

गिद्धौर में बेखौफ बालू का खेल! सुबह 4 बजे से नदी घाटों पर ट्रैक्टरों की दौड़

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में निधन; 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बची जान

ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर टला, दिल्ली में इस्तीफे की मांग के बीच बढ़ा सियासी दबाव

राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका भी साथ; बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा लहराया, बोले- “ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो”

SIR के खिलाफ आज दिल्ली में विपक्ष का बड़ा मार्च, चुनाव आयोग तक पैदल जाएंगे INDIA ब्लॉक के सांसद; खड़गे की 3 मांगें ‘नॉन-नेगोशिएबल’

SIR विवाद में CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, लेकिन निलंबन पर भी अंतरिम आदेश नहीं; EC से मांगा जवाब

CEC ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, SIR विवाद और 14 फैसलों पर उठे सवाल

जंतर-मंतर प्रदर्शन में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में, पुलिस पर गंभीर आरोप; नरेला थाने से रिहा

जमुई सदर अस्पताल में दो मौतों के बाद मंत्री श्रेयसी सिंह का फूटा गुस्सा, महिला डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश

खैरा में आवास योजना को लेकर गरीब परिवारों की चिंता, गौतम रावत ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

गिद्धौर में दुकान पर गए युवक की बेरहमी से पिटाई, चेहरा लहूलुहान; CHC से सदर अस्पताल रेफर

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी पर राहुल गांधी का सवाल, पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल

SIR के विरोध में फिर सड़क पर नागरिक, इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक निकलेगा मार्च

चौरा-कटौना में ट्रेन ठहराव बंद होने से यात्रियों में आक्रोश, गांधी जयंती पर फिर उठी मांग

Delhi Traffic Advisory: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

लाल बहादुर शास्त्री के अनकहे किस्से: सादगी, ईमानदारी और साहस की ऐसी कहानी जो आज भी प्रेरणा देती है

महात्मा गांधी के 7 अनकहे किस्से: बापू की जिंदगी के ऐसे प्रसंग, जो उनकी महानता के पीछे छिपे इंसान को सामने लाते हैं

जमुई: रतनपुर चौक पर बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद छोड़े गए, कार्रवाई पर उठे सवाल; जांच के आदेश

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *