New Delhi: देश की राजधानी में दिल्ली पुलिस की सख्ती की वजह से शाम 5 बजे तक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने सीजेपी (CJP) की लीडरशिप अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह ही इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।

पार्टी ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। समर्थकों ने यहां पहुंचने की पूरी कोशिश भी की, लेकिन कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकडिंग की वजह से आगे नहीं बढ़ने दिया। अब तक 3500 लोगों को कस्टडी में लिया गया। इस दौरान ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस से झड़प की एक या दो घटनाएं भी सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ी। आकाशवाणी भवन के पास पत्थर फेंके, जिससे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

CJP ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों और SIR के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

पुलिस ने ‘कॉकरोच’ का प्रदर्शन कैसे रोका, समझे 7 पॉइंट्स में

1. 38 हजार जवान तैनात: 8 से 12 अक्टूबर तक CAPF की 221 कंपनियां यानी करीब 23 हजार जवान बुलाए गए। इनके अलावा दिल्ली पुलिस के कम से कम 15 हजार कर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई थी।

2. दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, बसों की बुकिंग की जांच: शनिवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक आने वाली 250 ट्रेनें रद्द की गईं है। बसों की बुकिंग की भी जांच शुरू की गई, ताकि पता चल सके कि कौन वाहन किराए पर ले रहा है और कितने लोग दिल्ली आने वाले हैं।

3. छात्रों को रोकने की अपील: यूनिवर्सिटी-कॉलेज प्रमुखों और PG मालिकों से संपर्क कर छात्रों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने की अपील भी की गई।

4. मेट्रो स्टेशन बंद, बैरिकेडिंग: 10 अक्टूबर को 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रखने की व्यवस्था की गई। जंतर-मंतर से पहले ही 10 फीट ऊंचे बैरिकेड लगाए गए। आंसू गैस की गाड़ियां भी तैनात की गईं।

5. दिल्ली के बॉर्डर पर सख्ती: दूसरे राज्यों से आने वाले सभी रास्तों पर जांच बढ़ाई गई। यूपी से लगी पूर्वी दिल्ली और शाहदरा सीमा के साथ राजस्थान से आने वाले रूट पर भी नजर रखी गई। कीलें और बैरिकेड लगाए गए हैं।

6. बॉडीकैम से रिकॉर्डिंग, अस्थायी हिरासत केंद्र की तैयारी: झड़पों की रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंटलाइन पर तैनात पुलिसकर्मियों को 150 बॉडीकैम दिए गए है। प्रदर्शनकारियों को रखने के लिए स्टेडियम में अस्थायी हिरासत केंद्र बनाए गए है।

7. दीपके फ्लाइट से ही हिरासत में, रास्ते में ही कार्यकर्ताओं को रोका: अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को फ्लाइट से ही हिरासत में लिया गया था। CJP कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही लगातार पकड़ा जा रहा है।

रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन

DMRC ने कहा कि सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9:00 बजे से बंद किए गए 45 मेट्रो स्टेशन आज रात 10:00 बजे (10 अक्टूबर) तक बंद रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियां ​​स्थिति की समीक्षा करेंगी और अपडेट साझा किए जाएंगे।

दिल्ली

पवन खेड़ा बोले- पुलिस गुरुद्वारे में घुस गई

कांग्रेस राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा- आप देख रहे हैं कि पिछले पांच दिनों से हमारे साथ क्या हो रहा है। वे इसे और आगे बढ़ा रहे हैं। आज उन्होंने वकीलों को नहीं बख्शा, पत्रकारों को नहीं बख्शा, किसी को नहीं बख्शा। यह आपातकाल है। पुलिस गुरुद्वारे में घुस गई।

दीपेंद्र हुड्डा बोले- देश में तानाशाही का माहौल

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- जिस तरह से पुलिस लोगों को हिरासत में ले रही है, उससे पूरे देश में तानाशाही का माहौल बन रहा है। आप किस तरह का लोकतंत्र चला रहे हैं? पुलिस लोगों के घरों में जाकर उन्हें परेशान कर रही है।

मुंबई में पुलिस ने 400 लोगों को हिरासत में लिया

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन कर रहे करीब 400 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये लोग दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में उतरे थे।

हिरासत में लिए गए लोगों में तुषार गांधी के संगठन ‘हम भारत के लोग’ के सदस्य और सीपीएम के कार्यकर्ता शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ये लोग बिना इजाजत मैदान में जमा होकर प्रदर्शन कर रहे थे

पुलिसकर्मी बोला- प्रदर्शनकारियों ने मेरा हाथ मोड़ा

प्रदर्शन के दौरान घायल हुए एक पुलिसकर्मी ने बताया, “हनुमान मंदिर के पास सड़क पर प्रदर्शन हो रहा था और हमने प्रदर्शनकारियों को वहीं हिरासत में लिया। जब हम उन्हें हिरासत में ले रहे थे, तब उन्होंने मेरा हाथ मरोड़ दिया।”

दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़ी हर बड़ी खबर, हिरासत की अपडेट और SIR विवाद की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें AVN News के साथ और पेज को रेफर्स करते रहे।

Written & Edit by : Chandan Patel

AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in

दिल्ली
ख़बर वही, जो है सही

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

दिल्ली में SIR पर संग्राम! जंतर-मंतर छावनी में तब्दील, 1000 से ज्यादा हिरासत में लेने का दावा | AVN News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके फ्लाइट से हिरासत में लिए गए:यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में; 250 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट भी नहीं

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सियासी घमासान, जंतर-मंतर पर जुटने की अपील; अभिजीत दिपके , देश में आपातकाल जैसे हालात:CJP

गिद्धौर में बेखौफ बालू का खेल! सुबह 4 बजे से नदी घाटों पर ट्रैक्टरों की दौड़

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में निधन; 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बची जान

ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर टला, दिल्ली में इस्तीफे की मांग के बीच बढ़ा सियासी दबाव

राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका भी साथ; बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा लहराया, बोले- “ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो”

SIR के खिलाफ आज दिल्ली में विपक्ष का बड़ा मार्च, चुनाव आयोग तक पैदल जाएंगे INDIA ब्लॉक के सांसद; खड़गे की 3 मांगें ‘नॉन-नेगोशिएबल’

SIR विवाद में CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, लेकिन निलंबन पर भी अंतरिम आदेश नहीं; EC से मांगा जवाब

CEC ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, SIR विवाद और 14 फैसलों पर उठे सवाल

जंतर-मंतर प्रदर्शन में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में, पुलिस पर गंभीर आरोप; नरेला थाने से रिहा

जमुई सदर अस्पताल में दो मौतों के बाद मंत्री श्रेयसी सिंह का फूटा गुस्सा, महिला डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश

खैरा में आवास योजना को लेकर गरीब परिवारों की चिंता, गौतम रावत ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

गिद्धौर में दुकान पर गए युवक की बेरहमी से पिटाई, चेहरा लहूलुहान; CHC से सदर अस्पताल रेफर

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी पर राहुल गांधी का सवाल, पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल

SIR के विरोध में फिर सड़क पर नागरिक, इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक निकलेगा मार्च

चौरा-कटौना में ट्रेन ठहराव बंद होने से यात्रियों में आक्रोश, गांधी जयंती पर फिर उठी मांग

Delhi Traffic Advisory: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

लाल बहादुर शास्त्री के अनकहे किस्से: सादगी, ईमानदारी और साहस की ऐसी कहानी जो आज भी प्रेरणा देती है

महात्मा गांधी के 7 अनकहे किस्से: बापू की जिंदगी के ऐसे प्रसंग, जो उनकी महानता के पीछे छिपे इंसान को सामने लाते हैं

जमुई: रतनपुर चौक पर बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद छोड़े गए, कार्रवाई पर उठे सवाल; जांच के आदेश

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed