जमुई: जिस बेटी के ठीक होने की उम्मीद में परिवार आठ दिनों से दुआएं मांग रहा था, आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गई। जमुई शहर के महिसौड़ी में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से गंभीर रूप से झुलसी 22 वर्षीय छात्रा नेहा कुमारी की पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार देर शाम जब उसका शव भगवाना गांव पहुंचा, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटी का शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतका नेहा कुमारी जमुई सदर प्रखंड के भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की बेटी थी। इस हादसे में उसके साथ झुलसी दूसरी छात्रा अंजनी कुमारी की हालत अब इलाज के बाद सामान्य बताई जा रही है।

जमुई के महिसौड़ी में कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर को नेहा कुमारी अपनी एक अन्य छात्रा के साथ पढ़ाई पूरी करने के बाद ई-रिक्शा से भगवाना गांव लौट रही थी। ई-रिक्शा पर करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। इसी दौरान जमुई शहर के महिसौड़ी स्थित डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास अचानक ई-रिक्शा की बैटरी से धुआं निकलने लगा।

लोग कुछ समझ पाते और चालक वाहन रोक पाता, उससे पहले ही बैटरी में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद ई-रिक्शा में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से नेहा और अंजनी गंभीर रूप से झुलस गईं। अचानक हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

ई-रिक्शा
जमुई के महिसौड़ी में ई-रिक्शा की बैटरी फटने 8 दिन पहले की फोटो

गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर हुई थी नेहा

हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसी नेहा को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया।

इसके बाद पीएमसीएच में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। परिजनों को उम्मीद थी कि नेहा स्वस्थ होकर घर लौट आएगी, लेकिन आठ दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

शनिवार देर शाम नेहा का शव भगवाना गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटी को खोने के गम में परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। नेहा के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

एक ही गांव की दो छात्राओं का ई-रिक्शा हादसे में झुलसना और उनमें से एक की मौत हो जाना ग्रामीणों के लिए गहरा सदमा है। नेहा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दूसरी घायल छात्रा अंजनी की हालत सामान्य

इस हादसे में झुलसी दूसरी छात्रा अंजनी कुमारी, जो भगवाना गांव के ही मनोहर यादव की बेटी है, की हालत इलाज के बाद अब सामान्य बताई जा रही है। हालांकि, नेहा की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

जमुई के महिसौड़ी में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट से हुआ यह हादसा एक परिवार की खुशियां छीन गया। आठ दिनों तक इलाज के बाद नेहा की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

Written & Edit by : Chandan Patel

AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in

ई-रिक्शा
ख़बर वही, जो है सही

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

ग्वालियर में भीषण हादसा: शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत, 32 घायल

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से मचा हड़कंप, 17 लोगों की मौत की खबर; 35 घायल अस्पताल में भर्ती

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बच्चों की अश्लील सामग्री पर रोक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारी जुर्माने की तैयारी

जमुई के खैरा बाजार में भीषण आग, बनवारी सिंह मार्केट की कई दुकानें तबाह; 55 लाख से अधिक के नुकसान का दावा

India Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहले 3 वनडे में शुभमन गिल कप्तान, आखिरी 2 मैचों की कमान श्रेयस अय्यर को

जमुई के अमरथ गांव में महिला का शव मिलने से सनसनी, डायन होने के आरोप की चर्चा; हत्या की आशंका से जांच तेज

Live Update: CJP तिरंगा मार्च कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों को हटा रही दिल्ली पुलिस, अब तक 150 लोग गिरफ्तार

दिल्ली में CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हाई अलर्ट, कनॉट प्लेस में 28 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात; सेंट्रल पार्क बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से इनकार

दिल्ली की मां झंडेवाली माता की क्या है महिमा? जानिए मंदिर का इतिहास, पौराणिक मान्यताएं, पूजा विधि और दर्शन का महत्व..

CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बवाल: तीसरे दिन अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल, बोले- अपने ही देश में तिरंगा फहराने की सजा जेल?

दिल्ली में इंटरनेट बंद करने पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, DMRC बोला- 45 मेट्रो स्टेशन ही बंद थे

जमुई के रतनपुर में एक फर्जी कॉल से मचा हड़कंप! एक ही घर पहुंची डायल 112, फायर ब्रिगेड और 102 एंबुलेंस

Vaishali News: वैशाली के राघोपुर में बड़ा नाव हादसा, छोटी नाव पलटने से 13 लोगों की मौत की खबर; CM ने किया मुआवजे का ऐलान

Jamui News: जमुई के बरबांध आहर में मिला 40 वर्षीय मनोज महतो का शव, शरीर पर चोट के निशान से बढ़ा संदेह

बिहार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की मां उर्मिला देवी का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Rahul Gandhi News: वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष का बड़ा दांव, इंडिया ब्लॉक के सांसदों को चाय पर बुलाया

Live Updates 12-OCT. 2026 : दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कांग्रेस की पूरी लीगल टीम भी साथ

Delhi News: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस कार्रवाई से लेकर मेट्रो बंद करने तक मांगा जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज; 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Jamui News: झाझा बस स्टैंड पर शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, स्प्लेंडर की डिक्की से मिलीं रॉयल स्टैग की 2 बोतलें

LIVE Updates: दिल्ली जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी, CJP लीडर्स हिरासत में:38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 10 फीट ऊंचे बैरिकेड्स; दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कैसे रोका, समझें 7 पॉइंट्स में

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *