Jharkhand Assembly Gherao: झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान सोमवार को छात्रों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति और गंभीर हो गई। विधानसभा के गेट नंबर-1 के पास प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों छात्रों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कार्रवाई के बाद कई छात्रों के घायल होने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।

देवेंद्र नाथ महतो की अचानक बिगड़ी तबीयत

विधानसभा घेराव के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंचने लगे।

महतो के मुताबिक, वह पिछले 17 दिनों से सत्याग्रह और 9 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने सरकार पर आंदोलनकारियों के साथ प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, “लाठी, गोली, बंदूकों से सरकार नहीं चलती है। सरकार जनता को संतुष्ट रखकर चलती है।”

महतो ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित किया गया और जबरदस्ती एंबुलेंस में बैठाया गया। हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

विधानसभा गेट नंबर-1 के पास बैठे थे सैकड़ों छात्र

जानकारी के अनुसार, सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा के गेट नंबर-1 के पास बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर काफी देर तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन चलता रहा।

पुलिस की ओर से छात्रों से गेट के पास से हटने की अपील की गई। प्रदर्शनकारियों के नहीं हटने के बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने के लिए सख्ती शुरू की।

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ते हुए जगन्नाथ मंदिर की ओर भेज दिया।

लाठीचार्ज और भगदड़ में छात्रों के घायल होने का दावा

पुलिस कार्रवाई के दौरान लाठीचार्ज और भगदड़ की स्थिति बनने की बात सामने आई है। प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि इस दौरान दर्जनों छात्रों को चोटें आईं।

कुछ प्रदर्शनकारियों के भगदड़ में गिरने और घायल होने की भी सूचना है। प्रदर्शनकारियों की ओर से कुछ छात्राओं के घायल होने का भी दावा किया गया है।

हालांकि, घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

छात्रों ने कहा- अब सीधे मुख्यमंत्री से होगी वार्ता

लाठीचार्ज की घटना के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया। छात्रों ने कहा कि अब सरकार के साथ किसी अन्य स्तर पर बातचीत नहीं की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर बातचीत होगी तो सीधे मुख्यमंत्री के साथ होगी। मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन जारी रखने और इसे और व्यापक बनाने की बात कही गई है।

दिन में भी कई बार पुलिस और छात्रों में हुआ तनाव की स्थिति

सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान दिन में भी कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच कई बार तनाव की स्थिति बनी थी। लेकिन स्थिति अभी समान है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल की बात सामने आई। इसके अलावा कई स्थानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की भी जानकारी है।

विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।

देवेंद्र
प्रदर्शनकारियों के नहीं हटने के बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने के लिए सख्ती शुरू की।

JPSC-JSSC मुद्दे पर आंदोलन और गरमाने के संकेत

JPSC और JSSC से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब और तेज होने के संकेत दे रहा है। विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने की घटना ने आंदोलन को नया मोड़ दे दिया है।

प्रदर्शनकारी छात्रों के तेवर से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में आंदोलन और व्यापक हो सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच सीधे वार्ता होगी या JPSC-JSSC के मुद्दे पर आंदोलन और उग्र रूप लेगा?

Disclaimer

यह खबर उपलब्ध जानकारी और प्रदर्शनकारियों की ओर से सामने आए दावों के आधार पर तैयार की गई है। लाठीचार्ज, घायलों की संख्या और अन्य आरोपों पर प्रशासन/पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।

Written & Edit by : Chandan Patel

देवेंद्र
ख़बर वही, जो है सही

ये खबर भी पढ़े..Jamui News: गिद्धौर (पतसंडा) से 80 वर्षीय बदामी देवी लापता,परिजन परेशान; पुलिस से खोजबीन की गुहार

ये भी पढ़ें…गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर और ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, धरना-प्रदर्शन में उठी यात्रियों की आवाज

ये भी पढ़ें…छेदलाही में सेंधमारी: बेटी की शादी के लिए जुटाए जेवर-नकदी ले उड़े चोर, घर में मचा कोहराम

ये भी पढ़ें…Jamui News: दो साल पहले मर चुके शिक्षक को 2026 में भेजा नोटिस, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

ये भी पढ़ें…प्रयागराज में राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’: बोले- युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा सिस्टम, नौकरी के दरवाजे बंद

ये भी पढ़ें…गिद्धौर-जमुई बाईपास सड़क बनी मुसीबत! गड्ढों में तब्दील सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीण

ये भी पढ़ें…जमुई में +2 उच्च विद्यालय के संचालन पर विवाद गहराया, छात्राओं ने समाहरणालय पहुंचकर जताया विरोध; बोलीं- 14 किमी दूर नहीं जाएंगे स्कूल

ये भी पढ़ें…जमुई: गिद्धौर में स्कूल के सामने कचरे का अंबार, दुर्गंध और गंदगी के बीच पढ़ने को मजबूर छात्राएं, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ये भी पढ़ें…बोकारो ट्रिपल मर्डर: जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या, पूरे इलाके में दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *