Indian Test Squad for Bangladesh Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. आप को बता दें कि भारतीय टीम इसी महीने अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. वही पहला मुकाबला चेन्नई में 19 स‍ितंबर से, जबकि दूसरा मैच 27 स‍ितंबर से उत्तर प्रदेश कानपुर में होगा.

भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी वापसी हुई है. यह भारतीय टीम की मार्च 2024 के बाद अपनी पहली रेड-बॉल (टेस्ट) सीरीज है. वही पिछली सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराया था. वही दूसरी ओर यह सीरीज नए भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी पहली ही रेड-बॉल सीरीज होगी.

इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिली भारतीय टीम में जगह

इस सीरीज के साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हो रही है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से ही ब्रेक लिया था. वही यह फाइनल 29 जून को हुआ था. साथ ही दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना गया है.

भारतीय

पहले टेस्ट के लिए श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं मिली है. वही केएल राहुल को बतौर बल्लेबाज शामिल किया गया है. वही कप्तानी रोहित शर्मा ही संभालेंगे. जबकि बतौर स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव को टीम में चुना गया है.

ऋषभ पंत की 634 दिनों के बाद टेस्ट क्रिकेट टीम में वापसी

वही ऋषभ पंत पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई थीं, जिनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई है. ऋषभ पंत 634 दिनों के बाद टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में वापसी कर रहे है. वही भयानक सड़क हादसे के बाद वह टीम से बाहर रहे थे. बांग्लादेश के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ल‍िहाज से बेहद ही अहम होगी, जो इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जाएगी.

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और यश दयाल.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से पहले रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *