New Delhi : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। उनका लोकसभा से निलंबन (Suspension) वापस हो गया है। आप को बता दें कि अधीर रंजन चौधरी आज संसद की विशेषाधिकार समिति (Privilege Committee) के सामने पेश हुए थे। इस दौरान अधीर रंजन ने समिति को कहा था कि उनकी मंशा गलत नहीं है, अगर कुछ आपत्तिजनक था तो वह खेद प्रकट करते हैं। समिति अधीर रंजन के बयान से संतुष्ट थी और निलंबन वापसी की सिफारिश को लोकसभा अध्यक्ष को भेजा गया था।

पहले खबर सामने आई थी कि अधीर का निलंबन शीतकालीन सत्र से पहले ही वापस हो सकता है। हालांकि उनका निलंबन आज ही वापस हो गया। आप को बता दें कि अधीर रंजन चौधरी को पीएम मोदी पर की गईं कुछ टिप्पणियों और उनके आचरण के कारण 10 अगस्त को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था।

आखिर अधीर की किस बात पर हुआ था हंगामा?

अधीर रंजन चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा था कि मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है। पीएम मोदी, नीरव मोदी बनकर चुप्पी साधे हैं। हालांकि जब इस बात पर हंगामा बढ़ा तो अधीर ने कहा कि नीरव का मतलब होता है शांत,उनकी मंशा पीएम मोदी का अपमान करने की नहीं थी।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *