महाराष्ट्र मुंबई: विपक्षी एकता की बैठक में आज 28 दल शामिल होंगे। गठबंधन का नेता, संयोजक और समन्वय समिति के अलावा बैठक में ‘एक सीट एक उम्मीदवार’ के फाॅर्मूले के तहत चुनी गई 450 सीटों पर चर्चा होने का अनुमान है।

भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

(NDA) को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (India) की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में होगी। इसमें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) गठबंधन के संयोजक का नाम तय करने के अलावा समन्वय समिति (Coordination Committee ) का गठन किए जाने की उम्मीद है।
इस बैठक से पहले विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों में पीएम पद के लिए दावेदारी पेश करने की होड़ देखने को मिली मगर वो पार्टी कार्यता की तरफ से बयान सामने आया। कांग्रेस (Congress), जदयू (JDU) और तृणमूल (TMC) के बाद सपा (समाज वादी पार्टी) शिवसेना-यूबीटी (शिव सेना उधब) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी पीएम पद के लिए दावेदारी कर दी है। हालांकि गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने इस मुद्दे को फिलहाल टालने की कोशिश की है और पीएम को लेकर कोई बयान नहीं दिया । वहीं, आप ने सफाई पेश की है कि अरविंद केजरीवाल की ऐसी कोई आकांक्षा नहीं है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पीएम पद से जुड़े सवालों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि गठबंधन ही पीएम पद का चेहरा है।

विपक्षी एकता की बैठक में 28 दल शामिल होंगे।

गठबंधन का नेता, संयोजक और समन्वय समिति के अलावा बैठक में ‘एक सीट एक उम्मीदवार’ के फाॅर्मूले के तहत चुनी गई 450 सीटों पर चर्चा हो सकती है। गठबंधन नेता पद की दौड़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (मलिकाअर्जुन खरगे) रेस मैं सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

गठबंधन में अभी सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं किया। वही इंडिया गठबंधन की बैठक से एक दिन पहले बुधवार को एनसीपी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन देश में राजनीतिक परिवर्तन लाएगा। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ (India ) में सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हम कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत गठबंधन को आगे ले जाएंगे। पवार ने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए एक मजबूत विकल्प प्रदान करेगा।


वहीं, शिव सेना UT- के उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। हमारी विचारधारा भले ही अलग है, लेकिन हमारा उद्देश्य एक है लोकतंत्र की रक्षा। हम तानाशाही और जुमलेबाजी के खिलाफ हैं।

अशोक चव्हाण बोले मिलकर लड़े तो जीतेंगे……

कांग्रेस के बरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि विपक्षी पार्टियां मिलकर लड़ीं तो इंडिया गठबंधन चुनाव में जीत हासिल करेगा। 2019 में गैर-भाजपा दलों को 23 करोड़ मत मिले थे, “जबकि भाजपा को 22 करोड़ (22 Cr.) वोट मिले थे”।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *