Noel Tata becomes the new chairman of Tata Trust: नोएल टाटा को टाटा ट्रस्‍ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वही बुधवार को रतन टाटा के निधन के बाद आज मुंबई में एक बैठक हुई थी, जिसमें रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बना दिया गया है. इस बैठक में ये फैसला सभी के सहमति से लिया गया है. इसके तहत ही नोएल को टाटा समूह के दो सबसे महत्वपूर्ण धर्मार्थ संस्‍थाओं सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का प्रमुख भी नियुक्‍त किया गया है. ये पहले इन सभी संस्‍थाओं में ट्रस्टी के तौर पर शामिल थे. अब इन्‍हें टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्‍त कर दिया गया है. र‍तन टाटा जी ने टाटा ट्रस्‍ट को बनाने में अपनी एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी. टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी TATA Sons में टाटा ट्रस्‍ट की एक बड़ी हिस्‍सेदारी है. इसमें करीब 66 फीसदी की हिस्‍सेदारी है. वही टाटा ट्रस्ट के तहत ही टाटा ग्रुप (Tata Group) संचालित है. और ये ट्रस्ट परोपकारी पहल और शासन की देखरेख के लिए काम करता है.

11वें और 6वें चेयरमैन बने नोएल टाटा

ससेक्स यूनिवर्सिटी, यूके और INSEAD में इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) से नोएल टाटा ने पढ़ाई की है. नोएल टाटा को उनके रणनीतिक कौशल और समूह के विजन के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है. नोएल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें चेयरमैन और सर रतन टाटा ट्रस्ट के 6वें चेयरमैन के तौर पर आज चुना गया है.

टाटा ग्रुप में निभाते हैं ये जिम्‍मेदारियां

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्‍ट की अब नई जिम्‍मेदारी दे दी गई है. वही नोएल टाटा ट्रस्ट में भी ट्रस्‍टी के तौर पर शामिल थे. और वहीं पिछले कुछ सालों से वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं. वही इनका टाटा ग्रुप के साथ चार दशकों का लंबा इतिहास भी रहा है. वे ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन जैसी कंपनियों के चेयरमैंन भी हैं. इतना ही नहीं टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहें हैं. और इसके अलावा टाटा इकोसिस्टम के साथ उनके गहरे संबंध भी हैं.

नोएल
फाइल फोटो: नोएल टाटा

50 करोड़ डॉलर से 3 अरब डॉलर की बना दी है कंपनी

वही टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्‍टर के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 2010 और 2021 के बीच कंपनी के राजस्व को 500 मिलियन डॉलर से 3 बिलियन डॉलर से ज़्यादा तक बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है. वही ट्रेंट लिमिटेड कंपनी का साल 1998 में सिर्फ एक सिंगल रिटेल स्टोर था, जो आज इनके लीडरशिप में पूरे भारत में 700 से अधिक स्टोर्स के साथ एक मजबूत नेटवर्क में बदल चुका है.

टाटा संस के चेयरमैन के लिए चुने गए थे कभी नोएल

नोएल टाटा को पहले टाटा संस के चेयरमैन पद के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में यह पद उनके साले साइरस मिस्त्री को दे दिया गया था. साइरस मिस्त्री के विवादास्पद इस्तीफे के बाद एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला है. हाल ही में रिपोर्ट्स में नोएल टाटा और रतन टाटा के बीच सुलह का संकेत मिला है, जिससे समूह के नेतृत्व में एकता की भावना फिर से बढ़ रही है.

नोएल
फाइल फोटो:साइरस मिस्त्री

वही बीते बुधवार की रात रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में निधन हो गया था. और कल उनका अंतिम संस्‍कार किया गया. पूरे भारत और विदेशों में लोगों ने उन्‍हें नम आंखों से विदाई दी. वही आज मुंबई में एक बैठक के दौरान उनके सौतेले भाई नोएल टाटा का टाटा ट्रस्‍ट का चेयरमैन नियुक्‍त कर दिया गया है.

नोएल
फाइल फोटो:रतन टाटा जी

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *