AVN News Desk New Delhi: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार को लेकर बना संशय अब दूर होता दिख रहा है। दिल्ली में सोमवार को अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलाकात के बाद अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोर सौर से शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जाओ तैयारियां करो, अमेठी परिवार है। अमेठी जिसे लोकसभा में उम्मीदवार चाह रही है। वहीं ही चुनाव लड़ेगा। संकेतों में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात कही है। प्रियंका गांधी से मिले संकेत के बाद कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

वीवीआईपी सीट में शुमार अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव की सरगर्मी भी बहुत तेज होने लगी हैं। 19 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब ने गांधी परिवार के अपने दिलों में प्यार को दिखाया है। राहुल गांधी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया था। लेकिन अपनी उम्मीदवारी को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया था। पार्टी के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने इतना जरूर कहा था कि अमेठी में राहुल गांधी की वापसी का माहौल है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल तो खूब उठे लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी के ही अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही है।

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा है कि अमेठी में संशय की स्थिति है। लोग परेशान है। जिस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिलाध्यक्ष से कहा है कि जाओ तैयारियां करो। अमेठी हमारा ही परिवार है। परिवार का रिश्ता कायम रहेगा। अमेठी लोक सभा चुनाव में जिसे उम्मीदवार के रूप में देखना व चुनाव लड़वाना चाह रही है, वही ही लोकसभा का चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने संकेतों में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात भी कही। प्रियंका गांधी के संकेतों में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव की पुष्टि के बाद बुधवार को अमेठी पहुंचे जिलाध्यक्ष ने लोगों को यह बात बताई है। राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की सुगबुहाट मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात होने व प्रियंका के ओर से संकेतों में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कहने की पुष्टि की है। फिलहाल अभी राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा से चुनाव लड़ने की आधिकारिक पुष्टि के रूप में लिस्ट जारी होना अभी शेष है।

तीन बार अमेठी से सांसद रह चुके है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी ने 2004 में 14वीं लोकसभा से पहला चुनाव लड़ा था। 390784 मत मिले थे। 290853 वोटों से बहुत बड़ी जीत दर्ज की। 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 464195 मत मिले। इस बार 378198 मतों से जीत हुई। 2014 में राहुल गांधी के सामने वर्तमान में केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बीजेपी प्रत्याशी के रूप में उतरीं थी। चुनाव में राहुल गांधी को 408651 तो स्मृति जूबिन इरानी को 300748 मत मिले। इस चुनाव में राहुल गांधी की जीत का आंकड़ा कम हुआ और 107903 पर सिमट गए। 2019 में राहुल गांधी व स्मृति जूबिन इरानी के बीच हुए चुनाव में केंद्रीय मंत्री ने 468514 तो राहुल गांधी को 413394 मत मिले थे। इन चुनाव में केंद्रीय मंत्री ने 55120 मतों से जीत दर्ज की थी।

अमेठी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी

2024 में बीजेपी की प्रत्याशी हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से जारी सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। केंद्रीय मंत्री 2014 से लगातार संसदीय क्षेत्र में रहकर लोगों के सुख-दुख का हिस्सा बनते हुए और थोड़ा जनसंवाद कर रही हैं। वर्तमान में भी सांसद खेल प्रतियोगिता व जनसंवाद यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच बनी हुई हैं। ऐसे में यदि कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी ही उम्मीदवार बनते हैं तो राहुल गांधी को अमेठी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बहुत कड़ा मुकाबला करना होगा।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *