पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। इसका सही आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

न्यूज एजेंसी ANI ने फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष के हवाले से बताया कि हादसा कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूर नीलगंज में मोशपोल इलाके में सुबह 10 बजे हुआ। पटाखा फैक्ट्री दत्तपुकुर में है। हादसे के वक्त कई लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी पहुंचा

कोलकाता पुलिस ने कहा कि अब तक 5 शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना भयानक था कि लोगों के चीथड़े आस-पड़ोस की छतों पर जाकर गिरे। हालांकि मलबे में बम होने की आशंका के चलते, पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद है।

इसके पहले मई में भी पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए इसी तरह के विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे।

पूरा घर मलबे में तबदील हो गया

घटना स्थल पर मोहजूद के मुताबिक विस्फोट इतना भयानक था कि पुरा घर मलबे में तबदील हो गया। जबकि यहां काम करने वाले लोगों के शरीर के कई अंग मलबे में बिखर गए। दूसरे घरों की छतों पर भी कुछ लोगों के शरीर के टुकड़े नजर आ रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

इससे पहले मई में भी 7 दिन में पटाखा फैक्ट्रियों में 3 ब्लास्ट हुए थे। इनमें बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता के घर हुआ था। जिसमें किसी की जान तो नहीं गई थी। उससे पहले साउथ 24 परगना में हुए ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हुई थी। पूर्व मेदिनीपुर में भी अवैध पटाखा फैक्ट्री में 16 मई को हुआ था आग लगने से हुआ था धमाका। इसमें 12 लोगों की जान गई थी।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *