Rahul Dravid Again Head Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के हेड कोच पर चल रहे सस्पेंस को अब खत्म कर दिया है. विश्व कप 2023 तक टीम इंडिया को कोचिंग दे रहे पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ही आगे भी हेड कोच रहेंगे. वहीं राहुल द्रव‍िड के साथ भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ (सीनियर पुरुष) के लिए कॉन्ट्रैक्ट का व‍िस्तार किया गया है. हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट की अवध‍ि कितनी होगी, इस बारे में बीसीसीआई (BCCI) ने फ‍िलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है.

हाल ही में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के बाद राहुल द्रव‍िड़ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. इसकी अवधि समाप्त होने के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने राहुल द्रविड़ के साथ चर्चा भी की थी. जिसके बाद सर्वसम्मति से राहुल द्रव‍िड़ ने कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है. इस दौरान बीसीसीआई (BCCI) ने राहुल द्रव‍िड़ की तारीफ भी की. वहीं बोर्ड ने नैशनल क्रिकेट एक्डेमी (NCA) के प्रमुख और स्टैंड-इन हेड कोच के रूप वीवीएस लक्ष्मण की भी खुब तारीफ की.

बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा है कि, ‘राहुल द्रविड़ की दूरदर्शिता और दृढ़ प्रयास टीम इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं. इंडियन क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में है, राहुल द्रव‍िड़ न केवल चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए बल्कि उनमें आगे बढ़ने के लिए भी उनकी सराहना की जाती है.’ रोजर बिन्नी ने आगे कहा है कि- भारतीय टीम का प्रदर्शन उनके रणनीतिक मार्गदर्शन का ही प्रमाण है. मुझे खुशी है कि उन्होंने हेड कोच बने रहने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है.

हेड कोच की जिम्मेदारी दुबारा संभालने पर क्या बोले राहुल द्रव‍िड़

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ का बयान भी आया है.  द्रविड़ ने कहा: ‘टीम इंडिया के साथ पिछले दो साल पूरी तरह से यादगार रहे हैं. हमने कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं.  और इस दौरान टीम के अंदर समर्थन और सौहार्द बहुत रहा है. हमने ड्रेसिंग रूम में जो कल्चर स्थापित किया है, उस पर मुझे वास्तव में बहुत गर्व है. हमारी टीम के पास जो स्‍क‍िल्स और टैलेंट है, वह अभूतपूर्व है.’

टीम इंड‍िया के हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ ही होंगे (BCCI)

अफ्रीका दौरा होगा राहुल द्रविड़ का असाइनमेंट राहुल द्रविड़ के दूसरे कार्यकाल में उनका पहला असाइनमेंट भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा ही होगा, जो 10 दिसंबर से शुरू हो रहा है. इसमें तीन टी20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलेंगे . उसके बाद होगा दो टेस्ट, सेंचुरियन में (26 दिसंबर से) और केप टाउन (3 जनवरी से) खेले जाएंगे. फिर जून में टी20 वर्ल्ड कप से पहले घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी है.

पूर्व कप्तान राहुल द्रव‍िड़ ने ली थी रव‍ि शास्त्री की जगह

राहुल द्रविड़ ने 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद पूर्व कोच रवि शास्त्री की जगह ली थी, उन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था जो हाल ही में ODI विश्व कप के साथ समाप्त हुआ है, जहां भारतीय टीम उपविजेता रहा. कोच के रूप में द्रविड़ के नेतृत्व में आईसीसी (ICC) आयोजनों में यह भारत के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. उससे पहले उनके कोच‍िंग कार्यकाल में जून में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी. उससे पहले 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने हराया था.

कुछ इस प्रकार है हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ की टीम

वैसे राहुल द्रव‍िड़ की टीम की बात की जाए तो उसमें है: विक्रम राठौड़ (बल्लेबाजी कोच), पारस म्हाम्ब्रे (गेंदबाजी कोच), और टी दिलीप (क्षेत्ररक्षण कोच) शामिल हैं.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *