एवीएन स्पोर्ट्स डेस्क पटना: बीसीसीआई अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है इसी को लेकर एशिया कप के बाद अब पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर है। उसके हाथ से 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन सकती है। एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाइब्रिड मॉडल पर किया था। तब 17 में से चार मुकाबले उसके मैदान पर खेले गए थे और 13 मैच श्रीलंका में हुए थे। अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। पाकिस्तान से टूर्नामेंट की मेजबानी छीन सकती है या उसका आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर होगा ये तो वक्त के साथ सामने आएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन भी हो सकता है। अगर पाकिस्तान इस पर आपत्ति दर्ज कराता है तो फिर एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल के तहत उसे मेजबानी करनी ही होगी। दरअसल, बीसीसीआई (BCCI) अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है। उसने एशिया कप में भी ऐसा ही किया था। अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी बोर्ड अपने इस फैसले पर अडिग है। ऐसे में पीसीबी (PCB) को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

पीसीबी (PCB) ने मुआवजे की बात क्यों की?

आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर पाकिस्तान परेशान है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से उसके साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मेजबानी अधिकार समझौते पर हस्ताक्षर करने का आग्रह भी किया है। पीसीबी ने इस बात पर जोर दिया है कि अगर भारत राजनीतिक और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वहां खेलने से इनकार करता है तो पीसीबी को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

मिनी वर्ल्ड कप के नाम से मशहूर चैंपियंस ट्रॉफ्री की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन आईसीसी ने अब तक पीसीबी के साथ महत्वपूर्ण मेजबानी समझौते पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए है। इसी वजह से पीसीबी (PCB) अध्यक्ष जका अशरफ और सीओओ सलमान नसीर ने फरवरी-मार्च, 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर चर्चा करने के लिए अहमदाबाद में आईसीसी (ICC ) कार्यकारी बोर्ड से मुलाकात भी की थी।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *