जमुई | गुरुवार । जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अहम थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं।

कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति

जारी आदेश के अनुसार, झाझा थाना की कमान अब लाल बहादुर सिंह को सौंपी गई है। वहीं गिद्धौर थाना की जिम्मेदारी तेजतर्रार महिला पदाधिकारी राशि मल्लिक को दी गई है।

चन्द्रदीप थाना के लिए अरविंद कुमार को नियुक्त किया गया है, जबकि मोहनपुर थाना में राकेश कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ओमप्रकाश दूबे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

महिला थाना समेत अन्य जगहों पर भी बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत अमीषा रत्न को महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं क्षेवर राम को द्वारपहाड़ी थाना, ज्योति कुमारी को एससी/एसटी थाना और उदय कुमार को बोधवन तालाब टीओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

महेंद्र सिंह को एएलटीएफ झाझा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

झाझा के पूर्व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को प्रभारी अभियोजन कोषांग के साथ विधि-व्यवस्था शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा जितेंद्र पाल को यातायात थाना और राजेंद्र साह को विधि शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अन्य पुलिसकर्मियों का भी तबादला

अन्य तबादलों में अर्जुन राउत को झाझा थाना, रूही फातिमा को सोशल मीडिया सेल, स्वीटी कुमारी को जमुई थाना, ब्यूटी कुमारी को चंद्रमंडी थाना और सुमन कुमारी को मोहनपुर थाना में तैनात किया गया है।

इसके साथ ही बृज बिहारी राय को सोनो थाना, दिनेश कुमार को लक्ष्मीपुर थाना, संजीव कुमार यादव को गरही थाना, ललन कुमार राम को जमुई थाना तथा अनिल कुमार प्रसाद और सरोज कुमार झा को द्वारपहाड़ी थाना में पोस्टिंग दी गई है।

पुलिस

अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग है लक्ष्य

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदों पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह प्रशासनिक बदलाव जिले में पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *