एशिया कप 2023 : में भारत की टीम का शानदार सफर जारी है. सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान टीम के बाद अब श्रीलंका को भी दिया पटखनी . मंगलवार (12 सितंबर) को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 41 रनों से शिकस्त दी.

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल के लिए अपना टिकट कन्फर्म करवा लिया है. फाइनल का खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में ही खेला जाएगा. हालांकि अभि भारतीय टीम को फाइनल से पहले सुपर-4 राउंड में एक और मैच खेलना होगा. यह आखिरी मुकाबला 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ इसी मैदान में खेला जाएगा.

इस तरह भारत की टीम ने मैच जीता

कोलंबो में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर इंडियन टीम ने 213 रन बनाए थे. मैच में अकेले कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अकेले रन उगला, जिन्होंने 48 गेंदों पर 53 रनों की दमदार पारी खेली. उनके अलावा कोई भी प्लेयर हॉफ सेंचुरी नहीं लगा सका. पूरी इंडियन टीम दो स्पिनर डुनिथ वेलालगे और चरिथ असलांका के सामने ढेर हो गई. श्रीलंका के सामने 214 रनों का टारगेट था, जिसके जवाब में पूरी टीम मिलकर 172 रन ही बना सकी.

वेलालागे और असलंका ने करियर की बेहतरीन गेंदबाजी की

इससे पहले, दुनिथ वेलालागे (40 /5) और चरित असलंका (18/4) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने भारत की टीम को 49.1 ओवर में 213 रन पर धराशाई कर दिया. वही इंडियन टीम ने एक दिन पहले इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट पर 356 रनो का पहाड़ बनाकर रिकॉर्ड 228 रन से जीत दर्ज की थी. वेलालगे ने अपने शुरुआती तीन ओवर में गिल, विराट कोहली (तीन रन) और रोहित को आउट कर इंडियन टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.
दुनिथ वेलालागे के शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन किया और  उनको प्लेयर हॉफ मैच चुना गया.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *