AVN News Desk New Delhi: मौसम विज्ञान विभाग ने बीते रविवार को तमिलनाडु में बारिश से जुड़ी चेतावनी जारी किया था। IMD ने कहा है कि अगले सात दिनों तक तमिलनाडु के कई शहरों में भारी बारिश (बरसात) होने के आसार हैं।

तमिलनाडु अब तक चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से उबर भी नहीं पाया है। इस बीच सूबे यानी राज्य में एक बार फिर भीषण बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार देर रात और सोमवार तड़के-सुबह के बीच यहां हुई बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। खासकर थूथुकुड़ी में तो सड़कों से लेकर लोगों के घरों में भी पानी भरा देखा गया है।

तमिलनाडु के जिन जिलों में बरसात की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं, उनमें तिरुनेलवेली, तेनकासी ,तूतीकोरिन और कन्याकुमारी जिला शामिल है। तूतिकोरिन के तिरुचेंदुर में तो रात 1.30 बजे तक सिर्फ 15 घंटे के अंदर ही 60 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। वहीं, इस दौरान तिरुनेलवेली के पलयमकोट्टई में 26 सेमी पानी गिरा है। कन्याकुमारी में इन 15 घंटों में 17.3 सेंटीमीटर बारिश हुई है।

इन जिलों में भारी बारिश की वजह से बांधों का पानी भी छोड़ा गया है, जिसकी वजह से कई इलाकों में सड़कें लबालब पानी से भरा हुआ हैं। इससे जुड़े कई सारे वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें घरों में खूब पानी भरा देखा जा सकता है। इस बीच जिलाधिकारियों को बांधों से पानी छोड़ने और जनजीवन का ध्यान रखने को लेकर अलर्ट भी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी की है भारी बारिश (बरसात) की चेतावनी

मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को तमिलनाडु में भारी बारिश से जुड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सात दिनों तक तमिलनाडु के कई शहरों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले चक्रवाती परिसंचरण के कारण रविवार को दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बरसात हुई। कई इलाके और घर जलमग्न यानी पानी -पानी हो गए है। वहीं थमिराबरानी नदी उफान पर है, जिसको लेकर सीएम एमके स्टालिन ने अधिकारियों को दक्षिणी तमिलनाडु में नदी जोड़ो परियोजना के तहत ड्राई रन को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त जल को कन्नाडियन चैनल में छोड़ने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को चक्रवाती परिसंचरण भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण श्रीलंका तट से सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडल स्तर पर था।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

दक्षिण तमिलनाडु के कई इलाकों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं है। वहीं कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी के स्थानों में भारी बारिश के आसार है। मंगलवार को दक्षिण तमिलनाडु में कुछ स्थानों, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, एक या दो स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना हैं। बुधवार से शनिवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं।

सरकार ने की स्कूलों और इन संस्थानों में छुट्टी

तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के कारण 18 दिसंबर को तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में सभी स्कूलों, कॉलेजों, निजी संस्थानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *