गिद्धौर थाना क्षेत्र के जलगोडवा गांव की घटना: जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलगोडवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक 12 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल बच्चे को परिजनों द्वारा इलाज के लिए गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल बच्चे की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई

मिली जानकारी के अनुसार घायल बच्चे की पहचान कारू यादव के 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही संजय यादव और उनकी पत्नी ने जमीनी विवाद को लेकर बच्चे के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गिद्धौर
घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखा गया। परिवार वालों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर पहले से तनाव चल रहा था और इसी विवाद में बच्चे को निशाना बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

गिद्धौर थाना में दिया गया लिखित आवेदन

इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

गिद्धौर पुलिस कर रही मामले की जांच

गिद्धौर थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

जमुई की बेटी श्रेयसी सिंह बनीं मंत्री, गिद्धौर और पूरे विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल खबर पर क्लिक करें और पढ़े 

 

झाझा विधायक दामोदर रावत बने बिहार सरकार में मंत्री, गिद्धौर में समर्थकों ने मनाया जश्न खबर पर क्लिक करें और पढ़े 

 

Report By: Vikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *