गिद्धौर/जमुई: बिहार की राजनीति में जमुई जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब झाझा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दामोदर रावत ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके गृह प्रखंड गिद्धौर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया।

दामोदर रावत
गृह गिद्धौर में समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

गिद्धौर बाजार, चौक-चौराहों मंत्री बनने पर जश्न

गिद्धौर बाजार, चौक-चौराहों और पार्टी कार्यालयों में सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे ही मंत्री पद की शपथ की खबर लोगों तक पहुंची, समर्थकों में उत्साह दोगुना हो गया। कई जगहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। युवाओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की, जबकि महिलाओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

दामोदर रावत
झांझ विधायक दामोदर रावत

लोगों का कहना है कि दामोदर रावत को मंत्री बनाए जाने से जमुई जिले के विकास को नई गति मिलेगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि दामोदर रावत को मंत्री बनाए जाने से जमुई जिले के विकास को नई गति मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। समर्थकों ने इसे झाझा और गिद्धौर की जनता की जीत बताया।

गिद्धौर में जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने “दामोदर रावत जिंदाबाद” के नारे लगाए

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, दामोदर रावत लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ रही है। मंत्री बनने के बाद अब उनके कंधों पर राज्य के साथ-साथ अपने क्षेत्र की अपेक्षाओं को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

गिद्धौर में जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने “दामोदर रावत जिंदाबाद” के नारे लगाए और लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कीं। कई समर्थकों ने कहा कि यह सिर्फ एक नेता की जीत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के सम्मान और पहचान की जीत है।

राजनीतिक गलियारों में भी इस शपथ को लेकर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जमुई जिले की राजनीति में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

बिहार में शराबबंदी के बावजूद खुलेआम नशा: आखिर जिम्मेदार कौन? प्रशासन क्यों खामोश? पढ़ें पूरी ख़बर लिंक पर क्लिक कर के 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *