बिहार की राजनीति में जमुई के लिए गर्व का पल तब आया, जब जमुई विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रेयसी सिंह ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। जैसे ही उनके मंत्री बनने की खबर सामने आई, उनके गृह क्षेत्र गिद्धौर समेत पूरे जमुई विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए, मिठाइयाँ बांटी गईं और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।

श्रेयसी सिंह के मंत्री बनने को लेकर जमुई और गिद्धौर के लोगों में खास उत्साह देखा गया

श्रेयसी सिंह के मंत्री बनने को लेकर जमुई और गिद्धौर के लोगों में खास उत्साह देखा गया। समर्थकों का कहना है कि यह सिर्फ श्रेयसी सिंह की नहीं, बल्कि पूरे जमुई जिले की जीत है। लोगों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लंबे समय से रुकी कई योजनाओं को जल्द पूरा किया जाएगा।

गिद्धौर बाजार, जमुई शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गिद्धौर बाजार, जमुई शहर और आसपास के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी व्यक्त की, वहीं महिलाओं ने भी मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। कई जगहों पर लोगों ने “जमुई की बेटी जिंदाबाद” और “श्रेयसी सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए।

श्रेयसी सिंह पहले से ही खेल और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनके मंत्री बनने से खासकर युवाओं और महिलाओं में नई उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रेयसी सिंह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनती रही हैं और अब मंत्री बनने के बाद वे पूरे बिहार के साथ-साथ जमुई के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

 श्रेयसी सिंह
गिद्धौर और पूरे जमुई विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार सरकार में श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाए जाने से जमुई जिले की राजनीतिक ताकत और बढ़ेगी। इससे आने वाले समय में क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर तेजी से काम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

झाझा विधायक दामोदर रावत बने बिहार सरकार में मंत्री, गिद्धौर में समर्थकों ने मनाया जश्न पढ़ें पूरी ख़बर लिंक पर क्लिक करें 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *