Rahul Gandhi on Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए एक बयान से सोमवार (26 अगस्त, 2024) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किनारा करने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी की नीति और नीयत पर ही सवाल उठा दिए है. वही उन्होंने उसे किसान विरोधी करार देते हुए एक बड़ा बयान दिया है.

सोसल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष लोकसभा ने कहा, ‘किसानों से किए इवादों को पूरा करने में नाकाम रही मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार ही सभी किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है. 378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा/बीजेपी सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है. और ये बेहद ही शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता.’

Rahul Gandhi
किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है। 378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान… और अधिक दिखाएं
10.7 हज़ार।   जवाब दें   शेयर करें

MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) आज भी ठंडे बस्ते में- राहुल गांधी

राहुल गांधी के मुताबिक, “किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य ) पर सरकार अपना रूख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी भी तरह की राहत नहीं दी गयी और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है. अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता है. नरेंद्र मोदी और भाजपा कितनी भी साजिश कर लें – INDIA किसानों को MSP की कानूनी गारंटी दिलवा कर ही रहेगा.”

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने आखिर क्या दिया था बयान?

वही बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार और हत्याएं तक हो रही थीं. और वही बीजेपी के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बीजेपी से मंडी सांसद को इस बयान के लिए टाइट किया गया है. उन्हें हिदायत भी दी गई कि वह इस प्रकार के कोई भी बयान भविष्य में न दें.

हिमाचल प्रदेश
फाइल फोटो:मंडी से सांसद कंगना रनौत

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *