Jamui News : जमुई जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित जावातरी चौक के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े टोटो चालक और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, विवाद शांत कराने पहुंचे एक युवक पर हमलावरों ने पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घायल युवक की पहचान

घायल की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी राजकुमार चौधरी के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। घायल का इलाज जमुई सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जमुई
घायल युवक नीतीश कुमार

टोटो चालक के साथ पहले हुई मारपीट

घायल नीतीश कुमार ने बताया कि उसका भाई ई-रिक्शा (टोटो) चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार को वह टोटो लेकर मलयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बरहट थाना क्षेत्र के बखारी गांव के चार से पांच युवकों ने उसे रास्ते में रोककर टोटो से नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करना पड़ा भारी

भाई के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर नीतीश कुमार मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की और पिस्टल की बट से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही बरहट थाना की गश्ती टीम के एएसआई मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल नीतीश कुमार को इलाज के लिए बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिले

परिजनों के अनुसार बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे, जिसके कारण घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका। बाद में पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जमुई
घायल युवक से पुलिस द्वारा पुछताछ करते हुए

पुलिस ने क्या कहा?

बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल मलयपुर थाना क्षेत्र में पाया गया है। ऐसे में मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित थाना द्वारा की जाएगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े…राम मंदिर जमीन खरीद मामले में नया मोड़: AAP सांसद संजय सिंह ने SIT को सौंपे 11 अहम दस्तावेज, जांच पर टिकी निगाहें

ये खबर भी पढ़े…जमुई में सरकारी जमीन की रजिस्ट्री पर बड़ा सवाल, 2019 में गैरमजरूआ घोषित भूमि 2026 में कैसे बिकी?

ये खबर भी पढ़े…धोबघट-कोल्हुआ सड़क की बदहाली से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें

ये खबर भी पढ़े…Jamui MGNREGA Scam: AI जांच में खुली पोल, 52 रोजगार सेवकों से मांगा गया जवा

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *