Jamui Crime News: जीजा की हत्या के बाद घर के पीछे दफनाया गया शव

बिहार के जमुई जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव में एक युवक की हत्या के बाद उसके शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी साला फरार बताया जा रहा है, जबकि पुलिस ने मृतक की सास, पत्नी, साली, जेठ साली, सरहज और साले की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान झारखंड के मधुपुर निवासी जितेंद्र पंडित (27 वर्ष) के रूप में हुई है।

ससुराल में रहकर करता था मजदूरी

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र पंडित अपने ससुर की मौत के बाद पत्नी छोटी कुमारी के साथ ससुराल के काला गांव में रह रहा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

बताया जा रहा है कि ससुराल में रहने को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद ने बाद में एक बड़ी घटना का रूप ले लिया।

घरेलू विवाद के दौरान हुई मौत

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुधवार को मृतक और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान जितेंद्र पंडित को गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि मौत के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को घर के पीछे लगभग तीन फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया, ताकि घटना छिपाई जा सके।

सूचना मिलने पर पुलिस ने निकाला शव

घटना की सूचना मिलने के बाद मोहनपुर थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ सतीश सुमन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घर के पीछे दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया है।

शव
जमुई में जीजा की हत्या कर घर के पीछे दफनाया, सास-साली समेत कई हिरासत में, साला फरार

पुलिस द्वारा कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में मृतक की सास, पत्नी, साली, सरहज समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।

वहीं, हत्या का मुख्य आरोपी बताए जा रहे साले की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

क्या बोले एसडीपीओ सतीश सुमन

सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि काला गांव में एक युवक की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दफनाया गया शव को बाहर निकलवाया गया।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। जांच के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा खुलासा

पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि जितेंद्र पंडित की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इस हत्या में कितने लोग शामिल थे।

फिलहाल इस पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

झाझा की कई पंचायतों में अधर में लटका पंचायत सरकार भवन निर्माण, जमीन विवाद और फंड संकट बना बड़ी बाधा, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

कटौना बालू घाट क्लस्टर नंबर 14 पर अवैध खनन का आरोप, तय सीमा से चार गुना अधिक गहराई तक निकाला जा रहा बालू, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में द्वारिका यादव हत्याकांड: फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर 

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

अब आधार में नाम और पता बदलना हुआ आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..

जमुई में बढ़ी गर्मी का असर: सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की बढ़ी भीड़, इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *