खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह मांझी टोला की घटना, पुलिस जांच में जुटी

जमुई। बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कहरडीह मांझी टोला में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी 45 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान उगनी देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति गगन मांझी को गिरफ्तार कर लिया है।

घरेलू विवाद के बाद पत्नी पर किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, कहरडीह मांझी टोला निवासी गगन मांझी और उसकी पत्नी उगनी देवी के बीच देर रात घरेलू विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गगन मांझी ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में उगनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

SDPO सतीश सुमन ने क्या कहा

मामले को लेकर SDPO सतीश सुमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद और महिला के दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के शक की बात सामने आई है। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति गगन मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

खैरा पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

खैरा
पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है

इलाके में सनसनी, ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद कहरडीह मांझी टोला और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।

खैरा थाना पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

खैरा थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय बनाडीह में शिक्षिका की बिगड़ी तबीयत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

अब आधार में नाम और पता बदलना हुआ आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..

जमुई सदर अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल, मरीजों और एंबुलेंस चालकों को हो रही भारी परेशानी, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

Report By: Bikki Kumar.

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *