भीषण गर्मी के कारण स्कूल में बेहोश होकर गिरीं शिक्षिका: जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बनाडीह में बुधवार को एक शिक्षिका की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका अर्चना कुमारी भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शिक्षकों की मदद से गिद्धौर अस्पताल पहुंचाई गईं शिक्षिका

घटना के तुरंत बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानंद कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए बेहोशी की हालत में शिक्षिका को गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

गिद्धौर
दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में इलाजरत शिक्षिका अर्चना कुमारी।

डॉक्टर ने दी एहतियात बरतने की सलाह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रद्धा सुमन ने शिक्षिका का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने गर्मी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और धूप में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बीईओ ने कही यह बात

मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) नीलेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में एक शिक्षिका के बेहोश होने की सूचना मिली थी। तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी हालत में सुधार है।

बढ़ती गर्मी बनी चिंता का कारण

इन दिनों जमुई सहित आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। खासकर स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक और छोटे बच्चे गर्मी से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

 

अब आधार में नाम और पता बदलना हुआ आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..

जमुई सदर अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल, मरीजों और एंबुलेंस चालकों को हो रही भारी परेशानी, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

Report By: Bikki Kumar.

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *