उलाय नदी पुल के पास हुई घटना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया इलाज: गिद्धौर प्रखंड के दुर्गा मंदिर घाट स्थित उलाय नदी पुल के पास बुधवार को ट्रक और टेम्पो चालक के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। वही इस घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार घायल ट्रक चालक की पहचान पवन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मुंगेर से जमुई के मंझवे की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान उलाय नदी पुल के पास एक टेम्पो चालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में मोहन यादव के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

ग्रामीणों ने पहुंचाया गिद्धौर अस्पताल

मारपीट की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने घायल चालक को तुरंत दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार घायल चालक के सिर में चोट आई है और उसका इलाज जारी है।

गिद्धौर
 घायल ट्रक चालक का अस्पताल में इलाज करते हुए डॉक्टर

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उलाय नदी पुल के पास अक्सर वाहनों की भीड़ और रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटना और झगड़े की संभावना बनी रहती है।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी घटना

वही,दिनदहाड़े हुई इस मारपीट की घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। वही लोगों ने प्रशासन से पुल और मुख्य सड़क के आसपास यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

गिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय बनाडीह में शिक्षिका की बिगड़ी तबीयत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

अब आधार में नाम और पता बदलना हुआ आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..

जमुई सदर अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल, मरीजों और एंबुलेंस चालकों को हो रही भारी परेशानी, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

Report By: Bikki Kumar.

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *