एवीएन न्यूज रूम -LPG Price Hike: अक्टूबर महीने की शुरुआत में आज से आम आदमी को लगा बड़ा झटका अब एलपीजी गैस सिलेंडर के ज्यादा पैसे चुकाने होंगे, क्योंकि ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें 1 अक्टूबर, 2023 यानी आज से ही लागू हो चुकी हैं. इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये पर बिक रहा हैं.

इससे पहले दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 1522.50 रुपये में मिल रहा था. हालांकि, राहत की बात है कि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इन शहरों में क्या हैं कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम

दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों, देश की पहली राजधानी कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 203.50 रुपये की बढ़त हुई है और यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर 1636.00 रुपये के बजाय 1.839.50 रुपये मंहगा हुआ है . माया नगरी यानी मुंबई में इसकी कीमत 1,684 प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई है. वही चेन्नई में कीमत 1,695 रुपये से बढ़कर 1898 रुपये हो गई है.

फिलहाल राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. यह अपने पुराने रेट पर ही मिल रहा है. दिल्ली में 14.20 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये में मिल रहा है.

आम आदमी पर कितना असर पड़ेगा

घरेलु एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी नहीं होने से आम आदमी को राहत तो मिली है. लेकिन, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफे का असर भी आम आदमी की जेब पर ही पड़ेगा, क्योंकि इससे होटल रेस्टोरेंट में खाना पीना महंगा हो सकता है.

दरअसल होटल और रेस्तरा में व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग किया जाता है. इससे पहले सितंबर में सरकार ने आम आदमी को राहत देते हुए एलपीजी घरेलू सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती कर दी थी और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 400 रुपये सस्ता कर दिया था.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *