जी-20 :बैठक के रात्रिभोज की मेहमान लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शामिल न किए जाने को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया है. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम (P.Chidambaram) ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि “ऐसा केवल उन देशों में हो सकता है, जहां कोई लोकतंत्र नहीं है या कोई विपक्ष नहीं है. चिदंबरम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अभी इंडिया यानी भारत उस स्थिति में नहीं पहुंचा है, जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व खत्म हो जाएगा.”

“चिदंबरम ने कहा कि मैं कल्पना नहीं कर सकता कि किसी दूसरे लोकतांत्रिक देश की सरकार विश्व नेताओं के लिए राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करेगी. यह केवल उन देशों में हो सकता है जहां कोई लोकतंत्र नहीं है या कोई विपक्ष नहीं है.

संजय राउत ने भी सरकार पर साधा निशाना

वहीं, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि आपने मनमोहन सिंह को डिनर में बुलाया है, आपको मालूम है कि मनमोहन सिंह की तबीयत ठीक नहीं है वह नहीं आने वाले हैं, लेकिन विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाया है. अगर लोकतंत्र में विपक्ष के नेता को स्थान नहीं है तो यह तानाशाही है.

इतना बड़ा सम्मेलन देश में हो रहा है. आपको सबको बुलाकर बात करनी चाहिए. 2024 में हमारी सरकार आएगी. लेकिन हम सत्ता में रहेंगे तो यह गलती हम नहीं करेंगे. अगर मोदी जी विपक्ष के नेता होंगे तो उन्हें भी न्योता दिया जाएगा.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *