प्रधान मंत्री का उत्तराखंड दौरा: पीएम नरेंद्र मोदी आज पिथौरागढ़ में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और कई अन्य उद्घाटन करेंगे। बागेश्वर से कनालीछीना तक नेशनल हाईवे डबल लेन यानी चौड़ा बनाया जाएगा। इसके अलावा साेमेश्वर में 100 बेड का उपजिला अस्पताल (Hospital) और चंपावत में 50 बेड का अस्पताल बनेगा। पीएम नरेंद्र मोदी सब्जी और फल उत्पादन के लिए पॉली हाउस योजना और सेब बगीचे (Apple Garden) बनाने के लिए प्रोत्साहन योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

PMO ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे का मिनट टू मिनट का कार्यक्रम जारी किया है। बृहस्पतिवार को मोदी पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करने के साथ कुमाऊं क्षेत्र के विकास के लिए 4200 करोड़ की विभिन्न विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे।

भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट

टनकपुर से घाट तक भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट यानी मरमत कार्य, एसडीआरएफ में फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रेक्चर और रेस्क्यू उपकरणों का विस्तारीकरण, 20 मॉडल कॉलेज, 15 हॉस्टल और कंप्यूटर लैब, हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी का मैदान, मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम, पिथौरागढ़ के हाट कालिका गंगोलीहाट, नैनीताल के नैना देवी मंदिर के अवस्थापना विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा कौसानी-बागेश्वर सड़क, धारी-डोबा-गिरिछीना सड़क, अल्मोड़ा-पनार, टनकपुर-घाट सड़क का लोकार्पण करेंगे।

515 किमी लंबाई की 70 सड़कों और 15 पुलों का लोकार्पण (Inauguration) करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित सड़कों और पुलों का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) यूआरआरडीए कर्मेद्र सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री मोदी पीएमजीएसवाई स्टेज टू के तहत 514.71 किमी लंबाई की 70 सड़कों का लोकार्पण यानी उद्घाटन करेंगे।

इन सड़कों का निर्माण 282.65 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसके अलावा 32.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 15 पुलों का लोकार्पण (Inauguration) भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर 2021 को इन सड़कों और पुलों का शिलान्यास भी पीएम नरेंद्र मोदी ने ही अपनी उत्तराखंड यात्रा के दौरान किया था।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *