AVN News,Lok Sabha Elections 2024 Latest News: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण यानी लास्ट फेज के तहत 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान होगा. वही इससे पहले इस आखिरी राउंड के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. और एनडीए और I.N.D.I.A अलायंस के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गए हैं. वही इसी कड़ी में एनडीए प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पटना पहुंचे भोजपुरी सिंगर और ऐक्टर मनोज तिवारी ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है.

मनोज तिवारी ने कहा है कि 4 जून के बाद I.N.D.I.A अलायंस के अंदर ही अंदर खूब लट्ठ बजने वाले हैं. 2024 के चुनाव के बाद राहुल गांधी जी अगले 24 साल तक कुछ भी सोचने के लायक़ नहीं रहेंगे. वही मनोज तिवारी ने अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा है कि वह जो भी कहते है वो सोच समझ कर कहते हैं. वह मल्लिकार्जुन खरगे की तरह बिलकुल नहीं हैं.

पंजाब में आप सरकार पर भी बोला हमला

मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार और कांग्रेस पर भी खूब हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि आज अमृतसर में बीजेपी की 4 सभाएं हैं, मैं भी देखता हूं कि आज कौन सा कांग्रेसी बिहार और उत्तर प्रदेश वालों को घुसने से रोकता है. बिहार और उत्तर प्रदेश वाले इन लोगों को इनकी औकात बताएंगे.

लोकसभा
फाइल फोटो: बीजेपी नेता मनोज तिवारी

ये सभी नेता रहे मौजूद

इससे पहले जेडीयू नेता संजय कुमार झा, बीजेपी नेता मनोज तिवारी, बिहार की मंत्री लेशी सिंह और जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा पटना हवाईअड्डे पर पहुंचे थे. और इनके साथ मनोज तिवारी भी मौजूद थे.

लोकसभा चुनाव में 1 जून को बिहार की 8 सीटों पर होना है मतदान

आप को बता दें कि बिहार में आखिरी चरण के तहत 8 संसदीय सीटों पर 1 जून को लोकसभा मतदान होना है. वही जिन सीटों पर वोटिंग होगी उसमें नालंदा जनरल, पटना साहिब जनरल, पाटलिपुत्र जनरल, आरा जनरल, बक्सर जनरल, सासाराम एससी, काराकाट जनरल और जहानाबाद जनरल सीट पर मतदान होगा. और इसके बाद सभी राउंड के वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी. बिहार में बीजेपी जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *