AIADMK ने सोमवार को एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से बाहर निकलने की  घोषणा की है और कहा है कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक अलग मोर्चे का नेतृत्व यानी अगुआई करेगी.

जहां एक ओर लगभग सभी राजनीतिक दल 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने गठबंधन को बनाने और मज़बूत करने में जुटे हैं. ऐसे में AIADMK का भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया है. अब यह पार्टी NDA गठबन्धन का हिस्सा नहीं है.

एआईएडीएमके पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल है.

AIADMK समर्थकों ने पटाखे फोड़कर एनडीए से अलग होने का जश्न मनाया है. AIADMK ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन को तोड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है. इस दौरान पार्टी की ओर से कहा गया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अन्नादुराई और जयललिता की जानबूझकर आलोचना और अपमान की थी.

EPS की अध्यक्षता में लिया गया यह फैसला

NDA से अलग होने का फैसला AIADMK मुख्यालय में पार्टी प्रमुख एडप्पादी के पलानीस्वामी (EPS) की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया है. विचार-विमर्श के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता केपी मुनुसामी ने कहा कि पार्टी ने सर्वसम्मति (Consensus) से एनडीए से अलग होने और अगले साल के चुनावों में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन का नेतृत्व करने का संकल्प लिया है.

‘ स्वर्गीय जयललिता का हुआ अपमान’

प्रस्ताव में किसी का नाम लिए बिना कहा गया है कि बीजेपी का राज्य नेतृत्व हाल ही में उसकी नीतियों की आलोचना करने के अलावा, द्रविड़ दिग्गज स्वर्गीय सीएन अन्नादुरई और स्वर्गीय मुख्यमंत्री जयललिता को बदनाम कर रहा है.

हालांकि ऐसी खबरें मीडिया में कई दिनों से आ रही थीं कि द्रविड़ पार्टी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई से नाराज चल रही है, जिनकी अन्नादुरई के बारे में टिप्पणियों ने दोनों पूर्व सहयोगियों के बीच बड़ा दरार पैदा हुई थी.

गठबंधन से बाहर निकलने पर AIADMK कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है

एआईएडीएमके की बैठक में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों, जिला सचिवों और विधायकों और सांसदों ने भी हिस्सा लिया है. यहां पार्टी मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़ कर जस्न मनाए जाने के बीच, मुनसामी ने कहा कि सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय दो करोड़ से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं और आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए लिया गया यह फैसला है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *