AVN News Desk New Delhi: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया है। इस लिस्ट में राजस्थान की अजमेर सीट से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, वही भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा तमिलनाडु की तिरुनलवेली लोकसभा सीट से भी एडवोकेट सी. रॉबर्ट ब्रूस को टिकट दिया गया है। इससे पहले बीते दिन कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था।

कांग्रेस
लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट

कांग्रेस ने अब तक 192 उम्मीदवारों के नामों का एलान

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस पार्टी की चौथी लिस्ट जारी की गई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

543 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से सात चरणों में होगा मतदान

लोकसभा चुनाव की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव यानी मतदान होना है। मतगणना यानी वोटो की गिनती चार जून को होगी।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *