UGC NET Exam 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार (19 जून) को यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने की घोषणा की. वही ऐजेंसी को प्रथम दृष्टया संकेत मिले हैं कि परीक्षा की सत्यनिष्ठा से समझौता किया गया है. वही शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि, ‘परीक्षा प्रक्रिया की उच्चतम स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द कर दी जाए.’

वही बयान में आगे कहा गया है कि, ‘एक नई परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी. और साथ ही, मामले की गहन जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा जा रहा है.’

क्यों रद्द की गई NET (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) परीक्षाएं ?

शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 19 जून, 2024 को, यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (यूजीसी) को परीक्षा के बारे में गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर से कुछ जानकारी या कहीं इनपुट मिले हैं. वही ये इनपुट प्रथम दृष्टया की इस ओर इशारा कर रहे हैं कि एग्जाम में गड़बड़ी के संकेत मिले हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि साफ-साफ पेपर लीक नहीं बोला गया है, हांलांकि ऐसे आरोप NET की परीक्षा को लेकर बीते दिन से स्टूडेंट्स की ओर से लगाए जा रहे थे. वही शिक्षा मंत्रालय ने इसलिए यह फैसला किया है कि यूजीसी-नेट जून 2024- परीक्षा रद्द कर दी जाए. वही अब नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी.

राष्ट्रीय

नीट (यूजी) 2024 परीक्षा

बयान में आगे कहा गया कि, “नीट (यूजी) परीक्षा-2024 से संबंधित मामले में ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे को पहले ही पूरी तरह से सुलझा लिया गया है. वही बिहार पटना में परीक्षा के संचालन में कथित कुछ अनियमितताओं के संबंध में आर्थिक अपराध इकाई, और बिहार पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है . वही इस रिपोर्ट के मिलने पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी. और सरकार परीक्षाओं की पवित्रता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह दोहराया जाता है कि इस मामले में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति/संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *