Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में बरसात ने लगातार अपना खेल खेला और भारतीय टीम का काम खराब किया . टूर्नामेंट का पहला मैच भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था, जो बरसात के कारण रद्द करना पड़ गया था. मगर सुपर-4 राउंड में इंडियन टीम और पाकिस्तान की फिर से टक्कर हुई.

यह मैच 10 सितंबर को होना था, लेकिन भारी बरसात ने फिर खलल डाल दी. इसके बाद मैच को रिजर्व डे (11 सितंबर सोमवार) में कराया गया. इस बार इंडियन टीम ने कोई मौका नहीं गंवाया और पाकिस्तान को 228 रनों से बुरी तरह कुचल दिया. मैच के हीरो किंग विराट कोहली, केएल राहुल और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव रहे.

कोहली और राहुल ने जमाए शानदार शतक

आप को बता दें कि मैच में भारत की टीम ने रविवार (10 सितंबर) को टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर एक ताबड़ तोड़ 147 रन बना दिए थे. इसके बाद बरसात आई और मैच नहीं हो सका. केएल राहुल (17) और विराट कोहली (8) रन पर नाबाद रहे थे. फिर मैच को एक दिन बाद यानी सोमवार रिजर्व डे (11 सितंबर) में कराया गया.

भारत की टीम रिजर्व डे में इसी स्कोर से आगे खेलना किया और फिर पाकिस्तानी गेंदबाजों की जम कर धुलाई शुरू कर दी. रिजर्व डे में इंडियन टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया. विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार पारियां खेलीं. राहुल ने अपना छठा और कोहली ने 47वां वनडे सेंचुरी ठोका

पाकिस्तान की पूरी टीम 128 रनों पर सिमटी

रिजर्व डे में राहुल और कोहली ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर धुलाई किया. राहुल ने 106 गेंदों पर 111 और कोहली ने 94 बॉल पर 122 रनों की नाबाद रिकॉर्ड पारी खेली. दोनों के बीच 194 गेंदों पर 233 रनों की रिकार्ड साझेदारी हुई. कोहली-राहुल की इस पारी के बदौलत मैच में भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 356 रनो का मजबूत स्कोर बनाया.

मुकाबला जीतने के लिए पाकिस्तान के सामने 357 रनों का पहाड जैसा टारगेट दिया था, लेकिन पूरी टीम 32 ओवरों में 8 विकेट पर 128 रन पर ही धरासाई हो गए. टीम के दो खिलाड़ी हारिस रऊफ और नसीम शाह चोट के कारण बैटिंग के लिए नहीं उतरे पाए.
पाकिस्तान टीम के लिए फखर जमां नेसबसे ज्यादा 27 रन बनाए. जबकि आगा सलमान और इफ्तिखार अहमद ने 23-23 रनो का योगदान दे सके. जबकि इंडियन टीम के लिए स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 25 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *