AVN News Desk: मिडिया रिर्पोट से मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश से करीब 10 हजार लोग अयोध्या आएंगे। इनमें मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वालों के परिजन, कारसेवक, विहिप कार्यकर्ता और निधि समर्पण अभियान के प्रमुख भूमिका निभाने वाले शामिल होंगे। कार सेवकों को विशेष ट्रेन से ले जाने का इंतजाम भी किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने देशभर से एक लाख लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसके लिए विशेष ट्रेनों का इंतजाम भी किया जा रहा है।

वीएचपी से जुड़े लोगों ने बताया है कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए संघ परिवार ने मध्य प्रदेश सहित देश के सभी 45 प्रांतों में एक जनवरी 2024 से मकर संक्रांति तक हल्दी से रंगे अक्षत से घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जाएगा। अयोध्या जाने वाले दल में महिलाएं भी शामिल रहेगी। मध्य भारत के सभी दर्शनार्थियों के लिए राम जन्मभूमि न्यास की आरे से 17 फरवरी का दिन तय किया गया है। जबकि मालवा प्रांत का जत्था 5 फरवरी और महाकौशल के जिलों से दर्शनार्थियों का दल 16 फरवरी को अयोध्या पहुंचेगा।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के इन जिलों से बनी अयोध्या जाने वालों की लिस्ट

विहिप ने देशव्यापी अभियान के लिए रेल मंत्रालय के समक्ष विशेष ट्रेनें चलाने का आग्रह भी किया है। वीएचपी के अलावा आरएसएस के अन्य अनुषांगिक संगठनों को भी इस अभियान में लगाया गया है। मध्यप्रदेश के तीनों प्रांत मध्य भारत, महाकौशल और मालवा प्रांत के सभी जिलों से ढाई-ढाई हजार लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। इनके अलावा संघ परिवार और विहिप से जुड़े ढ़ाई तीन हजार अतिरिक्त कार्यकर्ता भी जाएंगे। हर जिले से कार सेवकों को सहित मंदिर आंदोलन के बलिदानी परिवारों की सूची भी तैयार की गई है। मंदिर निर्माण के निधि समर्पण अभियान में भाग लेने वालों को भी शामिल किया है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *