गिद्धौर | सावन के पावन माह में गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत अंतर्गत केतरु नवादा गांव में मां बिहुला विषहरी की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां की प्रतिमा पूरे नेम-निष्ठा और विधि-विधान के साथ स्थापित की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

केतरु नवादा गांव में वर्षों पुरानी परंपरा, आज भी कायम है आस्था

केतरु नवादा गांव में मां विषहरी की पूजा की परंपरा कई वर्षों पुरानी बताई जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, रामखेलावन मंडल ने वर्षों पूर्व मां विषहरी की पूजा की शुरुआत की थी। तब से यह पूजा लगातार ग्रामीणों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

खास बात यह है कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में केतरु नवादा गांव में ही मां बिहुला विषहरी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

पूजा को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मां बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित होने के बाद पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

पूजा स्थल पर सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का दौर जारी रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

केतरु
फोटो कैप्शन: केतरु नवादा गांव में स्थापित मां बिहुला विषहरी की प्रतिमा।

पूजा समिति ने संभाली व्यवस्था

श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूजा समिति और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। समिति के सदस्य लगातार पूजा स्थल की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा पर नजर रख रहे हैं।

पूजा समिति में परमानंद मंडल, चक्रधर मंडल, सनोज मंडल, बंटी कुमार, प्रमोद मंडल, उमेश मालाकार, राहुल ठाकुर, राजकुमार यादव और राजीव ठाकुर सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।

गांव में बना भक्तिमय माहौल

मां बिहुला विषहरी की पूजा को लेकर केतरु नवादा सहित आसपास के इलाके में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां की पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मां विषहरी के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है और वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और विश्वास के साथ निभाई जा रही है।

Written & Edit by : Chandan Patel

Reported by: Vikki Kumar 

केतरु
ख़बर वही, जो है सही

ये भी पढ़ें….सावन की तीसरी सोमवारी पर गिद्धौर हुआ शिवमय, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

ये भी पढ़ें…लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी घटना: छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल; बैरिकेडिंग टूटने से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें…गिद्धौर-मौरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने टकराईं; पांच लोग गंभीर

ये भी पढ़ें….गिद्धौर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले का भव्य स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

ये भी पढ़ें.…झाझा में CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा, पुलिस छावनी में तब्दील शहर; पटेल की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

ये भी पढ़ें…खैरा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: गुम हुए 6 मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी खुशी

ये भी पढ़ें…80वां स्वतंत्रता दिवस: क्या भारत की आज़ादी अब भी अधूरी है? शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर बड़ा सवाल

ये भी पढ़ें…जमुई में 70 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव के बुजुर्ग पर आरोप; ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

ये भी पढ़ें…जमुई में गिट्टी के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप, गरही में हाइवा से अंग्रेजी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार

आज़ादी के 80 साल: क्या हम सही मायने में आज़ाद हैं?..

ये भी पढ़ें….जमुई में फुटबॉल को लेकर बवाल: प्रधानाध्यापक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो घंटे बंधक बनाने का आरोप

ये भी पढ़ें…जमुई के गिद्धौर में महिला से बेरहमी से मारपीट, चेन छिनने का आरोप; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

ये भी पढ़ें…झाझा CHC में देर रात मंत्री का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा

ये भी पढ़ें…संसद में आखिरी दौर का घमासान: 24 घंटे की बहस पर राहुल गांधी ने कहा- ‘हमें लेक्चर नहीं चाहिए’, FCRA बिल JPC को भेजा गया

ये भी पढ़ें…गिद्धौर पुलिस को देख भागी शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी, 198 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

ये भी पढ़ें….Jamui Dowry Death: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का दावा; पति समेत 9 पर FIR

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *