AVN News Desk New Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी आज इटली के लिए रवाना होंगे। इटली के फसानो में आज से तीन दिवसीय G7 शिखर सम्मेलन का आगाज हो रहा है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी के नए कार्यकाल का यह पहला विदेशी दौरा है।

‘वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का अहम रोल’

प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले इटली में भारत की राजदूत वाणी राव ने कहा कि पीएम मोदी वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे। एएनआई से बात करते हुए, दूत वाणी राव ने बताया कि पीएम मोदी भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान हुए कुछ प्रमुख मुद्दों पर भी यहां चर्चा करेंगे।

पीएम मेलोनी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। इटली इस साल जी-7 समिट की अध्यक्षता कर रहा है। इटली के मुताबिक, रूस के यूक्रेन पर आक्रामक युद्ध ने दुनिया में अस्थिरता को बढ़ावा दिया है, जिससे दुनियाभर में कई तरह के संकट भी पैदा हुए हैं। इटली के अनुसार जी-7 मध्य पूर्व के संघर्ष और उससे होने वाले परिणामों को वैश्विक एजेंडे के तौर पर पूरा महत्व देगा।

पीएम
फाइल फोटो: पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी

पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की हो सकती है मुलाकात इटली

में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी की एक-दूसरे से मुलाकात होने की संभावना है। हालांकि, अभी दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम तय नहीं है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलविन ने बुधवार को कहा कि जी-7 समिट में राष्ट्रपति बाइडन और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की एक-दूसरे से मुलाकात हो सकती है। मोदी की उपस्थिति की औपचारिक पुष्टि करना भारतीयों पर निर्भर है। हमें उम्मीद है कि दोनों नेताओं को एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलेगा

G-7 की बैठक में यूक्रेन – रूस और गाजा संघर्ष का मुद्दा भी छाया रह सकता है

वही इटली के अपुलीया क्षेत्र के बोर्गो इग्नाजिया लग्जरी रिसॉर्ट में 13 जून से 15 जून तक G-7 की बैठक होगी। इसमें रूस-यूक्रेन और गाजा संघर्ष का मुद्दा भी छाए रहने की उम्मीद है। बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जैसे नेता शिरकत करेंगे। G-7 समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल होंगे। जेलेंस्की यूक्रेन पर रूस के हमले के मुद्दे पर होने वाली चर्चा में शामिल होंगे।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *