मध्य प्रदेश की राजनीति दिन-प्रतिदिन और भी रोचक और भौचक होती जा रही है। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले ही वार-प्रतिवार का दौर शुरू हो चुका हैं। जहां बजापा एक बार फिर से चुनाव जीतकर सरकार बनाने का दम भर रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी सत्ता परिवर्तन का दम भर रही है। दोनों पार्टियां हर रोज अपने तरकश से नए तीर निकाल रही हैं। वहीं इसी बीच भोपाल और इंदौर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कमलनाथ समेत कई नेताओं में FIR दर्ज हुई है।

कई कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुई FIR 

मध्य-प्रदेश मैं कांग्रेस नेताओ पर दर्ज हुआ FIR जानिए क्या है पूरा मामला प्रियंका गांधी, कमलनाथ समेत कई कांग्रेस नेताओं पर हुई FIR,

प्रदेश में इन दिनों एक चिट्ठी खूब वायरल हो रही है। इस चिट्ठी में प्रदेश की शिवराज सरकार पर 50% कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है। इस चिट्ठी को कई कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद अब एफआईआर दर्ज की गई है।

कई कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुई FIR 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। FIR में आरोप लगाया गया कि इन नेताओं ने एक वायरल पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके आधार पर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर 50% कमीशन वाली सरकार होने का आरोप लगाया है।

अरुण यादव ने ट्वीट कर बोला हमला 

कांग्रेस नेताओं के अलावा FIR में ज्ञानेंद्र अवस्थी के नामक अज्ञात शख्स का भी नाम शामिल किया गया है। वहीं FIR दर्ज होने के बाद अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला बोला है। अरुण यादव ने लिखा, “जब कांग्रेस पार्टी के नेता अंग्रेजों की फांसियों से नहीं डरे तो उनके तलवे चाटने वाली विचारधारा की एफआईआर से भी नहीं डरने वाले, हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं ‘डरो मत’। पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगें 50 फीसदी कमीशनखोरों से।” 

जानिए क्या है चिट्ठी में?

आप को बता दें कि प्रदेश में इन दिनों एक पत्र खूब वायरल हो रहा है। इस चिट्ठी में प्रदेश की बीजेपी सरकार पर 50% कमीशन वाली सरकार होने का आरोप लगाया गया है। इसी चिट्ठी को कई कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह लेटर लघु एवं मध्यम क्षेत्रीय संविदाकार संघ’ नाम की कथित संस्था के लेटर हेड पर है। उसमें नीचे की ओर ज्ञानेन्द्र अवस्थी नाम लिखा है। ये लेटर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर लिखा गया है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *