AVN News Desk New Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे के क्रम में वह 16 और 17 जनवरी को आंध्र प्रदेश और केरल जाएंगे। इस दौरान वह कोचीन शिपयार्ड लि. (सीएसएल) में न्यू ड्राई डॉक और इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी (आईएसआरएफ) सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ कार्यालय ने उनके इस दौरे के बारे में जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी किया का पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मंगलवार को आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के पलासमुद्रम में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं स्वापक अकादमी (एनएसीआईएन) के नए परिसर का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अगले दिन यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल पहुंचेगे। यहां वे गुरुवयूर और त्रिप्रयार रामास्वामी मंदिर में पूजा करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी फाइल फोटो

प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह भी बताया है कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री कोच्चि में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनओं में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के एलपीजी आयात टर्मिनल का उद्घाटन भी शामिल है।

प्रधानमंत्री के अब भारत के सभी कोनो मैं दौरा करने का मतलब अब आम चुनाव का समय बहुत नजदीक है । तभी उद्घाटन दौर बदस्तुर जारी है.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *