Bihar Munger : बिहार के मुंगेर स्थित मुफस्सिल थाने में तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन अब तेज हो गया है. सभी आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य की तलाश अभी जारी है. वही गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू यादव के रूप में हुई है.

बिहार

गुड्डू यादव को जब पुलिस अरेस्ट करके ले जा रही थी तो इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलट गई थी. तब आरोपी गुड्डू ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लगी है. वही एनकाउंटर से पहले पुलिस गाड़ी एक आम के पेड़ से टकराई. इससे गाड़ी का हूटर टूट गया और गाड़ी के आगे का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

बिहार में नेताओं की प्रतिक्रिया

इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मी की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, ‘ यह घटना बहुत दुखद है. मामले में सरकार कार्रवाई करेगी. वही अपराध को खत्म करने के लिए सरकार कार्रवाई कर रही है. सुशासन के लिए ही हम सत्ता में हैं और एक्शन भी लेंगे. प्रशासन पर कोई हमला नहीं कर सकता. लोगों को चिन्हित करेंगे और प्रशासन समझाएगा. अपराधी जो भाषा में समझता है उसे उसी भाषा में समझाएं. अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो. सरकार की तरफ से पूरी खुली छूट है जिस भाषा में अपराधी समझता है उस भाषा में समझाएं.’ बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने संतोष सिंह की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, ‘बिहार में कानून का राज है. जनता के सेवक को मार दिया गया है. हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे और इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

बिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा है कि, ‘बिहार LAW AND ORDER बिगड़ गया है. बीजेपी और एनडीए जिम्मेदार है. बीजेपी वाले हर चीज में बस राजनीतिक फायदा देखते हैं. बीजेपी त्यौहारों के समय माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करती है.’

बिहार में मुंगेर के इस पूरे घटनाक्रम पर DIG बोले- कड़ा एक्शन लेंगे

वहीं मुंगेर के इस पूरे घटनाक्रम पर डीआईजी राकेश कुमार ने कहा है कि, ‘ASI कार्रवाई के लिए गए थे क्योंकि 2 पक्षों में विवाद का मामला था. एक पक्ष ने हमला किया और ASI की जान चली गई थी. आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे से ऐसी घटना पुलिस के साथ नहीं घटेगी. पुलिस ने 3 राउंड गोली चलाकर गुड्डू यादव को अरेस्ट किया है.’

बिहार के मुंगेर में क्या था मामला

दरअसल शुक्रवार को एएसआई संतोष सिंह को एक शिकायत मिलने के बाद विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ मुंगेर के नंदलालपुरा इलाके में पहुंचे थे. वहां पर दो परिवारों में आपसी झगड़े की खबर थी. वही जानकारी मिलने के बाद ASI संतोष कुमार अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने पहुंचे थे. इसी दौरान विवाद और बढ़ा तो तभी किसी अज्ञात शख्स ने ASI संतोष कुमार पर तेज धार वाले हथियार से सिर पर हमला कर दिया था. हमले में ASI संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा था. लेकिन ASI को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई है.

बिहार

मुंगेर में पुलिस पर धारदार हथियार से फिर हमला, विवाद सुलझाने गई थी टीम

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *