Bihar Munger: बिहार के मुंगेर में शुक्रवार को हो रहे दो पक्षों के झगड़े की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला हो गया है. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. इस दौरान ASI के सिर पर कई बार हमला किया गया, जिससे अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया है. मुंगेर डीएसपी ने बताया कि कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल अधिकारी को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है.

मुंगेर

मुंगेर पुलिस ने क्या बताया?

मुंगेर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया, मुफस्सिल थाना की डायल 112 पर खबर आई कि नंदलालपुरा गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट हो रही है. इसी मामले को सुलझाने के लिए ASI संतोष कुमार पुलिस के साथ गए थे. विवाद को सुलझाने के दौरान एक पक्ष द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेज धार हथियार से उनके सिर पर हमला किया गया है. जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए है. उन्होंने आगे बताया है कि एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. वही जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी लगातार की जा रही है. आप को बता दें एक दिन पहले ही अररिया में भी भीड़ ने एएसआई राजीव रंजन की हत्या कर दी थी, जिनका पैतृक आवास भी मुंगेर में था.

बिहार में ASI की पीट-पीटकर हत्या कर दिया, अररिया में क्रिमिनल को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया अटैक

 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *