PBKS vs RCB Match Preview Qualifier 1: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग 2025) का पहला क्वालिफायर मुकाबला टेबल टॉप की दो टॉपर टीमें पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज खेला जाएगा. वही टॉप-2 में स्थान मिलने के बाद, दोनों ही टीमें फाइल में जगह बनाने के लिए खेलेगी और बिना किसी टेंशन के खेलने के लिए स्वतंत्र होंगी क्योंकि हार की स्थिति में भी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा. इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, जो टीम पहले क्वालिफायर हारेगी उसे फाइनल के लिए एक और मौका मिलेगा.

पंजाब किंग्स (PBKS) ने 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ़ में जगह बनाई है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब एक अलग ही अंदाज में दिख रही है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए यह स्टेज कोई नया नहीं है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उनकी कोशिश टाइटल का 17 सालों का सूखा खत्म करने की होगी.

जानें आईपीएल में पंजाब किंग्स की मजबूती

पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य बेहद ही शानदार लय में हैं. वहीं, मध्यक्रम में जोस इंग्लिश और श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की है. इंग्लिश ने पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह अच्छी लय में हैं. जबकि प्लेऑफ में चहल की भी वापसी हो सकती है.

आईपीएल

बात अगर हम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की करें तो जोश हेज़लवुड इस मैच में वापसी कर सकते हैं. उससे अच्छी बात जितेश शर्मा के फॉर्म में आने की है. पिछले मैच में जितेश ने अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और  मिडल ऑर्डर को मजबूती दी. वहीं, RCB ने लीग चरण में इसी मैदान पर पंजाब को हराया था, जिससे उनके इरादे मजबूत होंगे.

आईपीएल

आईपीएल में जानें किसका पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास में आरसीबी और पंजाब के बीच अबतक 35 मुकाबले खेले गए हैं. वही इनमें से 17 बार आरसीबी (RCB) ने मैच जीते हैं जबकि पंजाब की टीम 18 बार मुकाबले जीती है. यानी दोनों ही टीमें जब आमने-सामने होती हैं तो तगड़ी टक्कर देखने को मिलती है.

आईपीएल में हेड 2 हेड

कुल मैच -35
पंजाब ने जीते- 18
आरसीबी ने जीते-17

आईपीएल

पंजाब किंग्स (PBKS) की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार,काइल जैमीसन, युज़वेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट सब: नेहाल वढेरा, कुलदीप सेन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, जोश हेज़लवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा.

इम्पैक्ट सब: मनोज भंडगे, नुवान तुषारा

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *