रंग

Navratri colours : चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत 9 अप्रैल को मंगलवार को हो चुकी है। इन नौ दिनों में मां भवानी के आशीर्वाद को लेने के लिए, अगर आप मां के पसंदीदा रंग के वस्त्र या कपड़े पहनेंगे तो यह आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। नवरात्रि के नौ दिनों में प्रत्येक दिन का एक विशेष रंग का महत्व होता है, जो आपको आत्मा की ऊर्जा और ध्यान में स्थिरता प्रदान करता है।

(नवरात्रि के रंग) Navratri colours

1. नवरात्रि के पहले दिन, मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के इस पहले दिन, पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ होता है।

2. नवरात्रि के दूसरे दिन, जो कि बुधवार को है, जिसमे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। 10 अप्रैल, 2024 को दूसरे नवरात्रि के दिन, हरा रंग पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। हरा रंग नई शुरुआत, विकास, और उर्वरता का प्रतीक होता है।

रंग

3. नवरात्रि के तीसरे दिन, जो कि गुरूवार को है, मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। 11 अप्रैल, 2024 को नवरात्रि के तीसरे दिन, भूरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

4. नवरात्रि के चौथे दिन, जो कि 12 अप्रैल, 2024 को होगा, मां कुष्मांडा की पूजा की जाएगी। इस दिन नारंगी (Orange) रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है, जो जीवन में सकारात्मकता को लाता है।

5. नवरात्रि के पांचवें दिन, जो कि 13 अप्रैल 2024 को होगा, मां स्कंदमाता की पूजा होगी। इस दिन मां को सफेद रंग बहुत प्रिय होता है, इसलिए सफेद रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करने से उन्हें बहुत प्रसन्नता मिलती है। इस रंग को शुद्धता और सरलता का प्रतीक माना जाता है।

रंग

(नवरात्रि के रंग) Navratri colours

6. नवरात्रि के छठे दिन, जो कि 14 अप्रैल 2024 को है, मां कात्यायनी की पूजा होगी। इस दिन मां कात्यायनी को लाल रंग बहुत पसंद है। पूजा के समय लाल रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है। लाल रंग भक्तों को शक्ति प्रदान करता है।

7. नवरात्रि के सातवें दिन, जो कि 15 अप्रैल 2024 को है, मां कालरात्रि की पूजा होगी। इस दिन नीला रंग पहना शुभ माना जाता है। पूजा के समय नीला रंग के वस्त्र पहनना बहुत ही शुभ होता है। यह रंग समृद्धि और शांति का प्रतिनिधित्व करता है।

8. नवरात्रि के आठवें दिन, जो कि 16 अप्रैल 2024 को है, इस दिन मां महागौरी की पूजा होगी। माता महागौरी को गुलाबी रंग अत्यधिक प्रिय है। पूजा के समय गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने से माता को प्रसन्नता मिलती है। यह रंग प्रेम, स्नेह का प्रतीक है।

9. नवरात्रि के नौवें दिन, जो कि 17 अप्रैल 2024 को है, इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होगी। माता सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग पसंद है। पूजा के समय बैंगनी रंग के कपड़े पहनने से माता को प्रसन्नता मिलती है। बैंगनी रंग भव्यता और राजसी ठाट-बाठ को दर्शाता है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *