राष्ट्रीय स्तर के असेसरों ने किया निरीक्षण, विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

गिद्धौर (जमुई)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गिद्धौर के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर छेदलाही का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणीकरण को लेकर भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्तर के असेसरों ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया।

राष्ट्रीय टीम ने बारीकी से किया मूल्यांकन

निरीक्षण टीम में शामिल परवेश शर्मा मैडम एवं डॉ. सुनील कुमार गर्ग ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर छेदलाही में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, टीकाकरण व्यवस्था, दवा उपलब्धता एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।

टीकाकरण, जांच और इमरजेंसी सेवाओं पर रहा विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय टीम ने टीकाकरण कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, इमरजेंसी सेवाएं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।

स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रस्तुत की कार्यों की जानकारी

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डॉ. नरोत्तम सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। वहीं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रियंका कुमारी, बीसीएम निधि कुमार, सीएचओ हेतराम मीणा, धीरज शर्मा, सुमन कुमारी, अखिलेश कुमार, एएनएम सपना कुमारी एवं पूजा कुमारी ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित जानकारी राष्ट्रीय टीम के समक्ष प्रस्तुत की।

NQAS
जमुई के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर छेदलाही का NQAS प्रमाणीकरण को लेकर राष्ट्रीय टीम द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया।

जिला स्वास्थ्य समिति की भी रही सक्रिय भागीदारी

निरीक्षण के दौरान जिला गुणवत्ता आश्वासन इकाई (DQAU) से डॉ. तबीस हयात एवं रोशन भारद्वाज भी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने भी निरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वास्थ्य केंद्र की जमीनी गतिविधियों से टीम को अवगत कराया।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

NQAS प्रमाणीकरण प्रक्रिया का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना है। ऐसे निरीक्षणों से स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होता है और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

Written & Edit by : Chandan Patel.

Reported by: Bikki Kumar 

ये खबर भी पढ़े…. कोचिंग से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा नैना कुमारी की हाइवा की चपेट में आने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-333 किया जाम

ये भी पढ़ें…गिद्धौर में गरीबी ने छीन ली जिंदगी: इलाज के अभाव में महादलित युवक की मौत, पत्नी और तीन बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

ये खबर भी पढ़े…उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़े…जमुई में STF की बड़ी कार्रवाई: टॉप-10 के दो कुख्यात अपराधी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, अपराध जगत में मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़े…महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का आक्रोश मार्च, कचहरी चौक पर फूंका पीएम मोदी का पुतला

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *