Misa Bharti on Amit Shah: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में जहां एनडीए (NDA) कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं विपक्ष को विभिन्न मुद्दों को लेकर घेरा. वही उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया और परिवारवाद को लेकर भी निशाना साधा. इधर, आरजेडी के नेता अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जबरदस्त पलटवार कर रहे हैं. सांसद मीसा भारती ने कहा है कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव जब रेल मंत्री थे, तब उन्होंने बिहार को तीन कारखाने दिए थे. गृह मंत्री अमित शाह को यह पता होना चाहिए.

केंद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह

उन्होंने कहा है कि बिहार को किसी ने कारखाना देने का काम किया है, तो वे लालू यादव हैं. अगर कोई भी पूछे कि बिहार में क्या है, तो रेलवे के वही तीन कारखाने हैं जो लालू यादव की सरकार में बने हैं. लालू यादव ने बिहार में छह विश्वविद्यालय देने का काम किया, उसके बाद सातवां विश्वविद्यालय यहां अभी तक नहीं बना.

RJD प्रवक्ता ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार

आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पटना के बापू सभागार में दिए भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि एनडीए और भाजपा (बीजेपी) के नेताओं का काम योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ के नाम पर केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरना है, काम से मतलब बिलकुल नहीं है. वही ऐसी योजनाओं की एक लंबी सूची है.

‘NDA के शासनकाल में आपराधिक घटनाएं 200% बढ़ीं’

RJD प्रवक्ता ने कहा है कि इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है कि दस वर्षों से केंद्र में और लगभग दो दशकों से बिहार की सत्ता पर काबिज भाजपा (बीजेपी) नेता विपक्षी नेताओं से कामों का हिसाब मांग रहा है. वही इसकी जानकारी तो उन्हें सरकारी दस्तावेजों से ही मिल जाएगी. आरजेडी के शासनकाल से एनडीए (NDA ) के शासनकाल में आपराधिक घटनाओं में दो सौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

अपने 10 वर्षों में केंद्र सरकार के शासन ने बिहार को क्या दिया?

उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले गृहमंत्री को 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश कुमार पर लगाए गए भ्रष्टाचार और घोटालों की सूची भी देख लेनी चाहिए थी. उन्होंने कहा है कि दरअसल बिहार की जनता उनसे जानना चाहती है कि 10 वर्षों में केंद्र की सरकार ने बिहार को क्या दिया?

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *