Vinesh Phogat, Weigh Rules in Wrestling: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) अभी आमने-सामने हैं. इनका एक केस कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में चल रहा है, जिस पर (आज) 13 अगस्त को फैसला आना है. यह फैसला भारतीय समय अनुसार रात 9.30 बजे आ सकता है. मगर उससे पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

जिस नियम के कारण यह विवाद उपजा है, अब UWW उस नियम को बदलने पर विचार भी कर रहा है. दरअसल, यह सारा मामला पेरिस ओलंपिक 2024 के बीच शुरू हुआ था.

कोर्ट मे चल रहा है भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का यह केस

गेम्स के दौरान विनेश ने 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में एंट्री कर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था, मगर मेडल मैच से ठीक चंद घंटों पहले उन्हें ड‍िसक्वालिफाई कर दिया गया था, क्योंकि ओलंप‍िक गोल्ड मेडल मैच से पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा यानी कि 50 किलो से ज्यादा था.

इसके बाद विनेश फोगाट ने CAS में केस दर्ज कराया, जिस पर 13 अगस्त को फैसला आना है. ऐसे में विनेश फोगाट को अब भी न्याय मिलने की उम्मीद तो है. यदि फैसला विनेश फोगाट के पक्ष में आता है, तो उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल मिलेगा. मगर इससे पहले ही कुस्ती के नियम में बदलाव की बात सामने आने लगी है.

भारतीय
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट

बदल सकता है वर्ल्ड रेसलिंग में पहलवानों के वजन का नियम

एवीएन न्यूज़ को सूत्रों ने बताया है कि वर्ल्ड रेसलिंग में जो यह पहलवानों के वजन का नियम है, उसमें कुछ बदलाव हो सकता है. इसके बदलाव पर वर्ल्ड रेसलिंग संस्था विचार विमर्श कर रही है. हालांकि इस नियम में क्या बदलाव हो सकते है और क्या होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.

अब सवाल यह भी बनता है कि अगर वजन के नियमों में बदलाव हुए तो क्या CAS कोर्ट में चल रहे केस में विनेश फोगाट को फायदा होगा? क्या विनेश फोगाट के मामले में भी यह नियम लागू होगा? वही इसके जवाब में सूत्रों ने बताया है कि ऐसा नहीं है. यदि नियमों में कोई भी बदलाव होगा तो वो अगले टूर्नामेंट से लागू होगा. पेरिस ओलंपिक पर यह नियम लागू नहीं होगा. ऐसे में बदले नियम का विनेश फोगाट के केस पर असर नहीं पड़ेगा.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से पहले रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *